‘नीतीश कुमार ने ही विपक्ष को एकजुट किया था’:संजय झा बोले, ममता बनर्जी ने उन्हें गठबंधन का संयोजक बनन से रोका था

‘नीतीश कुमार ने ही विपक्ष को एकजुट किया था’:संजय झा बोले, ममता बनर्जी ने उन्हें गठबंधन का संयोजक बनन से रोका था

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने INDIA गठबंधन की बैठक पर कहा कि इस गठबंधन को एकजुट करने का काम सबसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था। उन्होंने दावा किया कि नीतीश कुमार गठबंधन के संयोजक बनने वाले थे, लेकिन कुछ नेताओं ने ऐसा नहीं होने दिया। संजय झा ने बिना नाम लिए पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि आज जो नेता सबसे तेजी से आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं, उन्होंने ही उस समय नीतीश कुमार को संयोजक बनने से रोकने का काम किया था। मुंबई में हुई बैठक में तृणमूल कांग्रेस की ओर से जातीय जनगणना का विरोध किया गया था, लेकिन कांग्रेस ने उस पर कोई आपत्ति नहीं जताई। ‘एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ते हैं, फिर साथ आने की बात करते हैं’ संजय झा ने कहा कि INDIA गठबंधन में शामिल दल राज्यों में एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ते हैं और फिर राष्ट्रीय स्तर पर एकता की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन पूरी तरह स्वार्थ पर आधारित है। जनता लगातार ऐसे गठबंधनों को नकार रही है और चुनावी नतीजे इसकी गवाही दे रहे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता बरकरार है संजय झा ने कहा कि 10 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने का नया रिकॉर्ड बनाएंगे। मोदी की लोकप्रियता आज भी उतनी ही है, जितनी पहली बार प्रधानमंत्री बनने के समय थी। एक साधारण परिवार से निकलकर देश के सर्वोच्च पद तक पहुंचना और इतने लंबे समय तक जनता का विश्वास बनाए रखना बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि पहले पंडित जवाहरलाल नेहरू के समय एक-दलीय वर्चस्व था, जबकि आज बहुदलीय राजनीति के दौर में भी नरेंद्र मोदी को व्यापक जनसमर्थन प्राप्त है। INDIA गठबंधन की दो साल में 7वीं बैठक दिल्ली में सोमवार को INDIA गठबंधन की दो साल में 7वीं बैठक हुई है। जिसमें 25 दलों के नेता शामिल हुए थे। बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, सुप्रिया सुले और कपिल सिब्बल समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। वहीं उद्धव ठाकरे और हेमंत सोरेन वर्चुअल माध्यम से जुड़े। बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया कि 5 प्रमुख मुद्दों पर सहमति बनी है। गठबंधन ने नीट परीक्षा में गड़बड़ियों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। इसके अलावा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण, महंगाई, बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई गई। अगली बैठक 8 अगस्त को हैदराबाद में होगी। बैठक के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मुकाबला करने के लिए विपक्षी दलों के बीच आपसी विश्वास और मजबूत एकजुटता जरूरी है। उन्होंने कहा कि एक तरफ कांग्रेस और INDIA गठबंधन है, जबकि दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हैं। संजय झा के आवास पहुंचे नीतीश कुमार मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक संजय झा के आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री की गाड़ी जैसे ही वहां पहुंची, संजय झा उन्हें नीचे उतरने का आग्रह करते दिखाई दिए। कुछ देर तक नीतीश कुमार गाड़ी में बैठे-बैठे ही हाथ जोड़ते रहे। बाद में लगातार आग्रह के बाद वह गाड़ी से उतरे। संक्षिप्त मुलाकात के दौरान नीतीश कुमार ने संजय झा से कहा, “जाइए, आप अपना काम देखिए।” इसके बाद मुख्यमंत्री अपने आवास के लिए रवाना हो गए। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने INDIA गठबंधन की बैठक पर कहा कि इस गठबंधन को एकजुट करने का काम सबसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था। उन्होंने दावा किया कि नीतीश कुमार गठबंधन के संयोजक बनने वाले थे, लेकिन कुछ नेताओं ने ऐसा नहीं होने दिया। संजय झा ने बिना नाम लिए पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि आज जो नेता सबसे तेजी से आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं, उन्होंने ही उस समय नीतीश कुमार को संयोजक बनने से रोकने का काम किया था। मुंबई में हुई बैठक में तृणमूल कांग्रेस की ओर से जातीय जनगणना का विरोध किया गया था, लेकिन कांग्रेस ने उस पर कोई आपत्ति नहीं जताई। ‘एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ते हैं, फिर साथ आने की बात करते हैं’ संजय झा ने कहा कि INDIA गठबंधन में शामिल दल राज्यों में एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ते हैं और फिर राष्ट्रीय स्तर पर एकता की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन पूरी तरह स्वार्थ पर आधारित है। जनता लगातार ऐसे गठबंधनों को नकार रही है और चुनावी नतीजे इसकी गवाही दे रहे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता बरकरार है संजय झा ने कहा कि 10 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने का नया रिकॉर्ड बनाएंगे। मोदी की लोकप्रियता आज भी उतनी ही है, जितनी पहली बार प्रधानमंत्री बनने के समय थी। एक साधारण परिवार से निकलकर देश के सर्वोच्च पद तक पहुंचना और इतने लंबे समय तक जनता का विश्वास बनाए रखना बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि पहले पंडित जवाहरलाल नेहरू के समय एक-दलीय वर्चस्व था, जबकि आज बहुदलीय राजनीति के दौर में भी नरेंद्र मोदी को व्यापक जनसमर्थन प्राप्त है। INDIA गठबंधन की दो साल में 7वीं बैठक दिल्ली में सोमवार को INDIA गठबंधन की दो साल में 7वीं बैठक हुई है। जिसमें 25 दलों के नेता शामिल हुए थे। बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, सुप्रिया सुले और कपिल सिब्बल समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। वहीं उद्धव ठाकरे और हेमंत सोरेन वर्चुअल माध्यम से जुड़े। बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया कि 5 प्रमुख मुद्दों पर सहमति बनी है। गठबंधन ने नीट परीक्षा में गड़बड़ियों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। इसके अलावा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण, महंगाई, बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई गई। अगली बैठक 8 अगस्त को हैदराबाद में होगी। बैठक के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मुकाबला करने के लिए विपक्षी दलों के बीच आपसी विश्वास और मजबूत एकजुटता जरूरी है। उन्होंने कहा कि एक तरफ कांग्रेस और INDIA गठबंधन है, जबकि दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हैं। संजय झा के आवास पहुंचे नीतीश कुमार मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक संजय झा के आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री की गाड़ी जैसे ही वहां पहुंची, संजय झा उन्हें नीचे उतरने का आग्रह करते दिखाई दिए। कुछ देर तक नीतीश कुमार गाड़ी में बैठे-बैठे ही हाथ जोड़ते रहे। बाद में लगातार आग्रह के बाद वह गाड़ी से उतरे। संक्षिप्त मुलाकात के दौरान नीतीश कुमार ने संजय झा से कहा, “जाइए, आप अपना काम देखिए।” इसके बाद मुख्यमंत्री अपने आवास के लिए रवाना हो गए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *