IPL 2026: KKR के खिलाफ पंजाब किंग्स को हुआ बड़ा नुकसान! जानें प्लेऑफ की रेस पर कितना पड़ेगा असर

IPL 2026: KKR के खिलाफ पंजाब किंग्स को हुआ बड़ा नुकसान! जानें प्लेऑफ की रेस पर कितना पड़ेगा असर

IPL 2026, Aakash Chopra on Punjab Kings: पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि इस साल IPL 2026 में पंजाब किंग्स (PBKS) एक ऐसी टीम है जिससे बाकी सभी टीमों को सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने पंजाब की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि यह टीम इस सीजन की सबसे मजबूत दावेदारों में से एक है।

खास है पंजाब किंग्स क्योंकि…

आकाश चोपड़ा ने JioHotstar पर बातचीत के दौरान बताया कि पंजाब की असली ताकत उनका बैटिंग लाइनअप है। खास बात यह है कि उनकी बल्लेबाजी युवा भारतीय खिलाड़ियों के इर्द-गिर्द घूमती है। टीम शानदार शुरुआत करती नजर आ रही है। पिछले सीजन में रनर-अप रहने के बाद, पंजाब ने इस साल भी धमाकेदार शुरुआत की है। उन्होंने अपने पहले दो मैच जीते और तीसरा मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया, जिससे उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के साथ पॉइंट बांटना पड़ा।

टीम में दिखता युवा जोश

आकाश चोपड़ा ने कहा, ‘पंजाब की टीम अलग इसलिए है क्योंकि वे अपने उन युवा भारतीय खिलाड़ियों पर भरोसा करते हैं जिन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट का ज्यादा अनुभव नहीं है, फिर भी वे विदेशी खिलाड़ियों के साथ मिलकर कमाल कर रहे हैं।’

पिछले सीजन के हीरोज का जलवा

2025 के सीजन में पंजाब के युवाओं ने सबका दिल जीत लिया था। ओपनर प्रभसिमरन सिंह ने पिछले सीजन 549 रन बनाए थे। वहीं दूसरे ओपनर प्रियांश आर्य ने भी कुल 475 रन ठोके थे। कप्तान श्रेयस अय्यर भी 604 रनों के साथ टीम के टॉप स्कोरर रहे।

कैसे हुआ PBKS को नुकसान

आकाश चोपड़ा के मुताबिक, पंजाब की गेंदबाजी भले ही बहुत ज्यादा खतरनाक न दिखे, लेकिन वह अपना काम बखूबी करना जानती है। उन्होंने कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच रिकी पोंटिंग की जोड़ी की भी तारीफ की और कहा कि यह टीम बहुत अच्छे से मैनेज की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि बारिश की वजह से मैच रद्द होना पंजाब के लिए थोड़ा दुर्भाग्यपूर्ण रहा, क्योंकि जिस फॉर्म में वे हैं, वे उस मैच को भी जीत सकते थे।

अब जब PBKS को सिर्फ एक अंक मिला है, जिससे उन्हें प्लेऑफ में नुकसान उठाना पड़ सकता है। अगर पंजाब किंग्स ये मैच जीत जाती और 2 अंक मिलते, तो 6 अंक हो गए, होते लेकिन फिलहाल 5 अंक ही हैं। और IPL का इतिहास गवाह है कि प्लेऑफ की रेस में नेटरन रेट पर मामला फंस जाता है और यहां पंजाब को तो पूरे एक अंक का नुकसान हो गया है।

अगले मुकाबले के लिए तैयार

पंजाब किंग्स का अगला मैच 11 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होगा। देखना दिलचस्प होगा कि क्या पंजाब अपनी जीत की लय बरकरार रख पाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *