लगातार हार के बाद क्या ब्रेंडन मैकुलम बनाने जा रहे हैं KKR के नए कोच? केविन पीटरसन के ट्वीट ने मचाया हड़कंप

लगातार हार के बाद क्या ब्रेंडन मैकुलम बनाने जा रहे हैं KKR के नए कोच? केविन पीटरसन के ट्वीट ने मचाया हड़कंप

पीटरसन ने केकेआर के मौजूदा प्रदर्शन को देखते हुए यह भविष्यवाणी की है, लेकिन बतौर इंग्लैंड हेड कोच मैकुलम का प्रदर्शन प्रभावी नहीं रहा है। अगर इंग्लैंड के प्रदर्शन में सुधार नहीं आया, तो उन्हें उनके पद से हटाया भी जा सकता है। इसके बाद उनका अगला ठिकाना केकेआर हो सकती है। 

Kolkata Knight Riders, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) बेहद निराशाजनक प्रदर्शन कर रही है। केकेआर सीजन के शुरुआती 6 मैचों में एक भी जीत दर्ज नहीं कर सकी है। शुक्रवार को अहमदाबाद में खेले गए मैच में केकेआर को गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

केकेआर की लगातार हार के बाद कोच अभिषेक नायर और कप्तान अजिंक्य रहाणे निशाने पर हैं। सोशल मीडिया पर दोनों के खिलाफ अपना पद छोड़ने का दबाव बनाया जा रहा है। इसी बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने एक बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। उनका कहना है कि अगले आईपीएल सीजन में ब्रेंडन मैकुलम केकेआर के नए कोच हो सकते हैं। पीटरसन ने सोशल मीडिया के माध्यम से ये बात कही। हालांकि, न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान मैकुलम फिलहाल इंग्लैंड की पुरुष टीम के कोच हैं और उनका कार्यकाल 2027 तक है।

पीटरसन ने केकेआर के मौजूदा प्रदर्शन को देखते हुए यह भविष्यवाणी की है, लेकिन बतौर इंग्लैंड हेड कोच मैकुलम का प्रदर्शन प्रभावी नहीं रहा है। अगर इंग्लैंड के प्रदर्शन में सुधार नहीं आया, तो उन्हें उनके पद से हटाया भी जा सकता है। इसके बाद उनका अगला ठिकाना केकेआर हो सकता है।

मैकुलम के लिए केकेआर नया नहीं है। उन्होंने आईपीएल में बतौर खिलाड़ी और कोच के रूप में करियर की शुरुआत इसी टीम के साथ की थी। मैकुलम केकेआर के कोच रहते हुए ही इंग्लैंड के हेड कोच नियुक्त किए गए थे। 2008 में लीग की शुरुआत हुई थी। पहला मुकाबला केकेआर और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला गया था।

इस मुकाबले में केकेआर की तरफ से खेलते हुए मैकुलम ने 73 गेंदों पर 158 रनों की पारी खेली थी। वह 2008 से 2010 और 2012 से 2013 तक टीम का हिस्सा रहे। मैकुलम 2020 से 2022 तक केकेआर के कोच रह चुके हैं। उनकी कोचिंग में केकेआर ने 2021 का फाइनल खेला था।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *