शेखपुरा की इंटर छात्रा 12 दिन बाद मिली:स्कूल जाने के दौरान हुई थी लापता, बॉयफ्रेंड संग अशोक धाम में शादी करने पहुंची थी

शेखपुरा की इंटर छात्रा 12 दिन बाद मिली:स्कूल जाने के दौरान हुई थी लापता, बॉयफ्रेंड संग अशोक धाम में शादी करने पहुंची थी

शेखपुरा। 12 दिन पहले स्कूल जाने के दौरान लापता हुई 18 वर्षीय इंटर की छात्रा को पुलिस ने लखीसराय जिले के अशोक धाम से बरामद कर लिया है। कोरमा थाना अध्यक्ष सह पुलिस सब इंस्पेक्टर मुरारी कुमार के नेतृत्व में की गई छापेमारी के बाद छात्रा को खोजा गया। कोरमा थाना अध्यक्ष मुरारी कुमार ने बताया कि छात्रा 1 मई को स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद छात्रा की मां ने कोरमा थाना में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस प्राथमिकी में घाट कुसुंभा गांव निवासी कपिल राम के पुत्र नीतीश कुमार सहित पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई
पुलिस ने युवती के मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर लखीसराय के अशोक धाम में दबिश दी और उसे बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार, युवती प्रेम प्रसंग के चलते घर से फरार हुई थी और अशोक धाम मंदिर में अपने प्रेमी के साथ शादी करने पहुंची थी। हालांकि, शादी से पहले ही पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला। इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। बरामद युवती को शेखपुरा लाए जाने के बाद न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के समक्ष उसका बयान दर्ज कराया गया और फिर कोर्ट के आदेश पर उसे उसके माता-पिता को सौंप दिया गया। शेखपुरा। 12 दिन पहले स्कूल जाने के दौरान लापता हुई 18 वर्षीय इंटर की छात्रा को पुलिस ने लखीसराय जिले के अशोक धाम से बरामद कर लिया है। कोरमा थाना अध्यक्ष सह पुलिस सब इंस्पेक्टर मुरारी कुमार के नेतृत्व में की गई छापेमारी के बाद छात्रा को खोजा गया। कोरमा थाना अध्यक्ष मुरारी कुमार ने बताया कि छात्रा 1 मई को स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद छात्रा की मां ने कोरमा थाना में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस प्राथमिकी में घाट कुसुंभा गांव निवासी कपिल राम के पुत्र नीतीश कुमार सहित पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई
पुलिस ने युवती के मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर लखीसराय के अशोक धाम में दबिश दी और उसे बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार, युवती प्रेम प्रसंग के चलते घर से फरार हुई थी और अशोक धाम मंदिर में अपने प्रेमी के साथ शादी करने पहुंची थी। हालांकि, शादी से पहले ही पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला। इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। बरामद युवती को शेखपुरा लाए जाने के बाद न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के समक्ष उसका बयान दर्ज कराया गया और फिर कोर्ट के आदेश पर उसे उसके माता-पिता को सौंप दिया गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *