शेखपुरा में अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत प्रभात फेरी:सैकड़ों स्कूली बच्चे हुए शामिल, अग्निशमनकर्मियों ने लोगों को आग से बचाव हेतु किया जागरूक

शेखपुरा में अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत प्रभात फेरी:सैकड़ों स्कूली बच्चे हुए शामिल, अग्निशमनकर्मियों ने लोगों को आग से बचाव हेतु किया जागरूक

शेखपुरा में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह के दूसरे दिन आग से बचाव के लिए प्रभात फेरी निकाली गई। इस जन जागरूकता रैली में विभिन्न स्कूलों के लगभग पांच सौ स्कूली बच्चों और अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने भाग लिया। रैली में अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी सुधीर कुमार सिंह, सब अधिकारी सौरव कुमार, अनिल कुमार, अजीत कुमार सहित अन्य फायरमैन शामिल थे। यह जागरूकता रैली शहर के स्टेशन रोड स्थित राजकीय अभ्यास मध्य विद्यालय के मैदान से शुरू हुई। ‘आग से सुरक्षा, जीवन की रक्षा’ का लगाया नारा रैली स्टेशन रोड, पटेल चौक, खांड पर, कटरा चौक होते हुए चांदनी चौक तक पहुंची। प्रभात फेरी में शामिल स्कूली बच्चे अपने हाथों में आग से बचाव से संबंधित स्लोगन लिखी तख्तियां लिए हुए थे। वे ‘आग से सुरक्षा, जीवन की रक्षा’ जैसे नारे लगाकर लोगों को जागरूक कर रहे थे। इस संबंध में अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि गर्मी के मौसम और पछुआ हवा के कारण आग लगने की घटनाओं में वृद्धि हुई है। उन्होंने लोगों से ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए हरदम सतर्क रहने की अपील की। आग लगने पर 101 या 112 पर करे कॉल उन्होंने लोगों को आग लगने पर तुरंत डायल 101 या 112 पर कॉल करने की सलाह दी, ताकि अग्निशमन पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कर सके। उन्होंने यह भी बताया कि 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक पूरे जिले में अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया जाएगा। इस सप्ताह के तहत सभी सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों जैसे अस्पताल, स्कूल, पेट्रोल पंप, रसोई गैस गोदाम, मॉल, होटल, रेस्टोरेंट और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर आग से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। कार्यक्रम के दूसरे दिन बरबीघा शहर के विभिन्न स्कूलों में भी जागरूकता और बचाव कार्य की जानकारी दी जा रही है। शेखपुरा में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह के दूसरे दिन आग से बचाव के लिए प्रभात फेरी निकाली गई। इस जन जागरूकता रैली में विभिन्न स्कूलों के लगभग पांच सौ स्कूली बच्चों और अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने भाग लिया। रैली में अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी सुधीर कुमार सिंह, सब अधिकारी सौरव कुमार, अनिल कुमार, अजीत कुमार सहित अन्य फायरमैन शामिल थे। यह जागरूकता रैली शहर के स्टेशन रोड स्थित राजकीय अभ्यास मध्य विद्यालय के मैदान से शुरू हुई। ‘आग से सुरक्षा, जीवन की रक्षा’ का लगाया नारा रैली स्टेशन रोड, पटेल चौक, खांड पर, कटरा चौक होते हुए चांदनी चौक तक पहुंची। प्रभात फेरी में शामिल स्कूली बच्चे अपने हाथों में आग से बचाव से संबंधित स्लोगन लिखी तख्तियां लिए हुए थे। वे ‘आग से सुरक्षा, जीवन की रक्षा’ जैसे नारे लगाकर लोगों को जागरूक कर रहे थे। इस संबंध में अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि गर्मी के मौसम और पछुआ हवा के कारण आग लगने की घटनाओं में वृद्धि हुई है। उन्होंने लोगों से ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए हरदम सतर्क रहने की अपील की। आग लगने पर 101 या 112 पर करे कॉल उन्होंने लोगों को आग लगने पर तुरंत डायल 101 या 112 पर कॉल करने की सलाह दी, ताकि अग्निशमन पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कर सके। उन्होंने यह भी बताया कि 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक पूरे जिले में अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया जाएगा। इस सप्ताह के तहत सभी सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों जैसे अस्पताल, स्कूल, पेट्रोल पंप, रसोई गैस गोदाम, मॉल, होटल, रेस्टोरेंट और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर आग से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। कार्यक्रम के दूसरे दिन बरबीघा शहर के विभिन्न स्कूलों में भी जागरूकता और बचाव कार्य की जानकारी दी जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *