प्राचीन बावड़ी की सफाई कर फव्वारे चालू करने के निर्देश

उज्जैन | प्रदेश में 19 मार्च से 30 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान चल रहा है। अभियान में नदी, तालाब, कुएं, बावड़ियों की सफाई की जा रही है। जल संरक्षण के काम किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नगर निगम ने मंगलवार को वार्ड 50 के ऋषि नगर में विशेष अभियान चलाकर विशाल नर्सरी में स्थित प्राचीन बावड़ी की सफाई कराई। बावड़ी के पानी का उपयोग नर्सरी में पौधों को पानी देने में होता है। अपर आयुक्त ने बावड़ी के जीर्णोद्धार और फाउंटेन चालू करने के निर्देश दिए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *