सदर अस्पताल में अग्नि सुरक्षा जांच, एक हफ्ते में सुधार के दिए निर्देश

सदर अस्पताल में अग्नि सुरक्षा जांच, एक हफ्ते में सुधार के दिए निर्देश

भास्कर न्यूज| नवादा सदर अस्पताल में अग्निशामक टीम ने अग्नि सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया। टीम ने वार्डों के साथ दवा स्टोर रूम का बारीकी से निरीक्षण किया। अग्निशामक पदाधिकारी ममता कुमारी ने दवा स्टोर, प्रसूति वार्ड, फेब्रिकेटेड वार्ड की व्यवस्था पर चिंता जताई। अस्पताल प्रशासन को एक सप्ताह में अग्नि सुरक्षा की व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया। मुजफ्फरपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में हाल ही में हुई अग्निकांड की घटना के बाद यह विशेष अभियान शुरू किया गया। इसी के तहत ममता कुमारी टीम के साथ सदर अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने बच्चा वार्ड, इमरजेंसी, ओपीडी, स्टोर रूम का निरीक्षण किया। फायर एक्सटिंग्विशर, फायर अलार्म, इमरजेंसी एग्जिट, पानी की व्यवस्था की जांच की। दवा स्टोर रूम में रखे कचरे को लेकर उन्होंने स्टोर इंचार्ज को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि दवा स्टोर में दवाओं का रख-रखाव अग्नि सुरक्षा के लिहाज से ठीक नहीं है। ममता कुमारी ने बताया कि अस्पताल में अग्नि सुरक्षा के मानकों में कई कमियां मिली हैं। इसकी जानकारी सिविल सर्जन को दे दी गई है। सिविल सर्जन को निर्देश दिए गए हैं कि कमियों को जल्द से जल्द दुरुस्त कराया जाए। मरीजों और अस्पताल कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी बताया कि किसी भी वार्ड में इमरजेंसी दरवाजा नहीं है। यह बात भी सिविल सर्जन को बता दी गई है। मौके पर अनुमंडल अग्निशामक पदाधिकारी प्रमोद कुमार सिंह, प्रधान अग्नि भूषण कुमार, प्रधान अग्नि मुकेश कुमार, अग्नि वाहन चालक, अग्नि कुंदन कुमार मौजूद थे। भास्कर न्यूज| नवादा सदर अस्पताल में अग्निशामक टीम ने अग्नि सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया। टीम ने वार्डों के साथ दवा स्टोर रूम का बारीकी से निरीक्षण किया। अग्निशामक पदाधिकारी ममता कुमारी ने दवा स्टोर, प्रसूति वार्ड, फेब्रिकेटेड वार्ड की व्यवस्था पर चिंता जताई। अस्पताल प्रशासन को एक सप्ताह में अग्नि सुरक्षा की व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया। मुजफ्फरपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में हाल ही में हुई अग्निकांड की घटना के बाद यह विशेष अभियान शुरू किया गया। इसी के तहत ममता कुमारी टीम के साथ सदर अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने बच्चा वार्ड, इमरजेंसी, ओपीडी, स्टोर रूम का निरीक्षण किया। फायर एक्सटिंग्विशर, फायर अलार्म, इमरजेंसी एग्जिट, पानी की व्यवस्था की जांच की। दवा स्टोर रूम में रखे कचरे को लेकर उन्होंने स्टोर इंचार्ज को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि दवा स्टोर में दवाओं का रख-रखाव अग्नि सुरक्षा के लिहाज से ठीक नहीं है। ममता कुमारी ने बताया कि अस्पताल में अग्नि सुरक्षा के मानकों में कई कमियां मिली हैं। इसकी जानकारी सिविल सर्जन को दे दी गई है। सिविल सर्जन को निर्देश दिए गए हैं कि कमियों को जल्द से जल्द दुरुस्त कराया जाए। मरीजों और अस्पताल कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी बताया कि किसी भी वार्ड में इमरजेंसी दरवाजा नहीं है। यह बात भी सिविल सर्जन को बता दी गई है। मौके पर अनुमंडल अग्निशामक पदाधिकारी प्रमोद कुमार सिंह, प्रधान अग्नि भूषण कुमार, प्रधान अग्नि मुकेश कुमार, अग्नि वाहन चालक, अग्नि कुंदन कुमार मौजूद थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *