करनाल पहुंची इनेलो नेत्री सुनैना चौटाला:बोली नगर निगम चुनाव में अच्छे नतीजों आने की उम्मीद, 14 जून को कुरुक्षेत्र में होगी महिला पंचायत

करनाल पहुंची इनेलो नेत्री सुनैना चौटाला:बोली नगर निगम चुनाव में अच्छे नतीजों आने की उम्मीद, 14 जून को कुरुक्षेत्र में होगी महिला पंचायत

करनाल के सेक्टर-6 में इनेलो नेता सुनैना चौटाला ने विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। नगर निगम चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि इनेलो ने अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं और अभय सिंह ने साफ कर दिया है कि पार्टी हर हाल में अपना स्टैंड रखेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि चुनाव में अच्छे परिणाम सामने आएंगे और जनता का समर्थन मिलेगा। नगर निगम चुनाव पर पार्टी का भरोसा
सुनैना चौटाला ने कहा कि इनेलो पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही है। पार्टी ने अपने कैंडिडेट खड़े किए हैं और संगठन पूरी तरह सक्रिय है। उन्होंने कहा कि अभय सिंह के नेतृत्व में पार्टी अपने सिद्धांतों पर कायम है और उसी के आधार पर जनता के बीच जा रही है। भगवंत मान के वीडियो पर उठाए सवाल
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के विधानसभा से जुड़े वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए सुनैना चौटाला ने कहा कि अगर वीडियो को ध्यान से देखा जाए तो सब कुछ स्पष्ट हो जाता है। उन्होंने कहा कि जो कुछ उसमें दिखाई दे रहा है, वह मर्यादा के खिलाफ है और इस तरह का व्यवहार समाज और युवाओं के लिए गलत संदेश देता है। सोनीपत मामले में प्रशासन पर सवाल
सोनीपत के एक मामले को लेकर उन्होंने कहा कि हरियाणा में अनुशासन की कमी नजर आ रही है और प्रशासन बेलगाम होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन का पक्ष भी देखना जरूरी है, लेकिन जल्दबाजी में लिया गया फैसला और किसी के बच्चे को नुकसान पहुंचाना बिल्कुल गलत है। दुष्यंत और दिग्विजय पर साधा निशाना
दुष्यंत चौटाला और दिग्विजय चौटाला द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर सुनैना चौटाला ने कहा कि दोनों पहले इसी पार्टी का हिस्सा थे, लेकिन उस समय उन्होंने कुछ नहीं कहा। अब जब उन्हें पार्टी से बाहर किया गया है तो वे बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इनेलो को चौधरी देवी लाल ने अपने खून-पसीने से खड़ा किया और ओमप्रकाश चौटाला ने भी इसे मजबूत बनाया। पार्टी को तोड़ने वाले अब जनता का समर्थन पाने की उम्मीद कर रहे हैं, जो सिर्फ एक सपना है। महिला आरक्षण और जनगणना पर भाजपा पर हमला
जनगणना और महिला आरक्षण के मुद्दे पर उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार दिखावे और झूठ पर ज्यादा ध्यान देती है। उन्होंने कहा कि देश की 50 प्रतिशत आबादी महिलाएं हैं, लेकिन उन्हें 33 प्रतिशत आरक्षण भी नहीं दिया जा रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष भी इस मुद्दे पर सरकार के साथ मिला हुआ है। 14 जून को महिला पंचायत का ऐलान
सुनैना चौटाला ने बताया कि 14 जून को कुरुक्षेत्र में महिला पंचायत आयोजित की जाएगी, जिसमें महिला अधिकारों और अन्य मुद्दों को उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में सक्षम हैं और भाजपा केवल वोट लेने के लिए वादे करती है। बंगाल में ममता बनर्जी के समर्थन की बात
बंगाल चुनाव के सवाल पर उन्होंने कहा कि वहां ममता बनर्जी की सरकार आनी चाहिए, क्योंकि वे एक मजबूत महिला नेता हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी चौधरी देवी लाल की नीतियों पर आगे बढ़ रही है और जनता के हित में काम करती रहेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *