‘नर’ के दौरे पर भाजपा पर दिखी ‘इंद्र’ की छाप:विधायकों- पदाधिकारियों की राव नरबीर से दूरी, रेवाड़ी में 25 दिन बाद दो बड़े चुनाव

‘नर’ के दौरे पर भाजपा पर दिखी ‘इंद्र’ की छाप:विधायकों- पदाधिकारियों की राव नरबीर से दूरी, रेवाड़ी में 25 दिन बाद दो बड़े चुनाव

मंगलवार को राव नरबीर के रेवाड़ी दौरे के दौरान भाजपा पर राव इंद्रीत सिंह की छाप स्पष्ट देखने को मिली। विधायक ही नहीं, जिला कार्यकारिणी सदस्य भी राव नरबीर सिंह के आसपास नजर नहीं आए। जिसकी मुख्य वजह राव नरबीर के आसपास नजर आने से राव इंद्रजीत सिंह के नाराज होने के डर से जोड़कर देखा जा रहा है। यह स्थिति तब देखने को मिली जब 10 मई को रेवाड़ी नगर परिषद और धारूहेड़ा नगर पालिका के दो बड़े चुनाव होने है। पार्टी पदाधिकारी निजी कार्यक्रम बताकर आसानी से अपनी जिम्मेदारी से बच सकते हैं, परंतु 25 दिन बाद होने वाले दो बड़े चुनावों से पहले दो दिग्गजों की राजनीतिक प्रतिद्वंद्धता को छुपा नहीं सकते। कोठी पर भी नहीं पहुंचे पार्टी पदाधिकारी उद्योग, वन एवं पर्यावरण मंत्री मंगलवार सुबह अंबेडकर भवन में जाने से पहले करीब आधा घंटा अपनी कोठी पर रूके। धारूहेड़ा चुंगी के पास समर्थक पहले से राव नरबीर सिंह का इंतजार कर रहे थे। जहां उन्होंने लोगों की शिकायतें सुनने के साथ समर्थकों के साथ चर्चा भी की। अपनी पार्टी के मंत्री और सीनियर नेता के रेवाड़ी आगमन पर पार्टी पदाधिकारी नदारद नजर आए। शिलान्यास पटिका पर विधायक का नाम मंगलवार को राव नरबीर सिंह ने अंबेडकर जंयती पर अंबेडकर भवन का शिलान्यास किया। सभा द्वारा तैयार करवाई गई शिलान्यास पत्थर पर मंत्री राव नरबीर के बाद दूसरे नंबर पर विधायक लक्ष्मण सिंह का नाम लिखा हुआ था। मंच से भी कार्यक्रम में विधायक के आने की सूचना दी गई। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री डॉ. बनवारी लाल के अलावा पूर्व मंत्री जसवंत सिंह भी मौजूद रहे। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। चंडीगढ़ जाना पड़ा रेवाड़ी से भाजपा विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि उनके पास कार्यक्रम का निमंत्रण था। मीटिंग में शामिल होने के लिए उन्हें अचानक चंडीगढ़ जाना पड़ा। जिस कारण वह कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए। इसके राजनीतिक अर्थ निकालना सहीं नहीं है। दोनों का घर रेवाड़ी अहीरवाल की राजनीति में दोनों का खासा दबदबा है। राव इंद्रजीत सिंह का गांव रामपुरा और राव नरबीर का गांव बूढुपुर दोनों रेवाड़ी जिले का हिस्सा हैं। दोनों घरानों में दशकों से चली आ रही राजनीतिक प्रतिद्वंद्धता आज भी यथावत बनी हुई है। समय-समय पर दोनों बिना नाम लिए एक दूसरे पर निशाना साधते रहते हैं। जो मंगलवार को राव नरबीर और इससे पहले आरती राव के रेवाड़ी दौरे के दौरान भी देखने को मिला था। 10 को रेवाड़ी-धारूहेड़ा में चुनाव रेवाड़ी नगर परिषद और धारूहेड़ा नगर पालिका के चुनाव 10 मई को होने हैं। 13 मई को वोटों की गिनती होगी। 21 से 25 अप्रैल तक नामांकन किए जाएंगे। 27 को छंटनी और 28 को चुनाव चिन्ह अलाट किए जाएंगे। जरूरत पड़ने पर 12 मई को पुनः मतदान होगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *