IND W vs SL W Final: शेफाली वर्मा ने एशिया कप में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास, भारत ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रन का लक्ष्य

IND W vs SL W Final: शेफाली वर्मा ने एशिया कप में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास, भारत ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रन का लक्ष्य

IND W vs SL W Final Highlights: विमेंस एशिया कप 2026 का खिताबी मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्‍टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाते हुए श्रीलंका के सामने 184 रन का टारगेट रखा है। इस मैच में भारत की ओर से स्‍मृति मंधाना ने जहां 39 गेंदों पर 59 रन की अर्धशतकीय पारी खेली है। वहीं, दूसरी सलामी बल्‍लेबाज शेफाली वर्मा ने महज 39 गेंदों पर 68 रन बनाए हैं। इससे पहले शेफाली ने महज 24 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया, जो विमेंस एशिया कप में सबसे कम गेंदों पर आया है। इस मामले में उन्‍होंने स्‍मृति के ही दो साल पहले के रिकॉर्ड को तोड़ा है।

महिला टी20 एशिया कप में सबसे तेज अर्धशतक

रैंक खिलाड़ी टीम विपक्षी स्थान वर्ष गेंदें
1 शेफाली वर्मा भारत श्रीलंका दुबई 2026 24
2 स्मृति मंधाना भारत श्रीलंका सिलहट 2022 25
3 ऋचा घोष भारत यूएई दांबुला 2024 26
4 शेफाली वर्मा भारत नेपाल दांबुला 2024 26
5 शेफाली वर्मा भारत थाईलैंड दुबई 2026 26

जेमिमा रोड्रिग्‍स और दीप्ति शर्मा का रिकॉर्ड भी तोड़ा

टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने शानदार शुरुआत दिलाई। इन दोनों के बीच 129 रन की साझेदारी हुई। महिला टी20 एशिया कप के इतिहास में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। इस मामले में इन दोनों ने जेमिमा रोड्रिग्‍स और दीप्ति शर्मा की भारतीय जोड़ी के रिकॉर्ड को तोड़ा है, जब 2022 में जेमिमा और दीप्ति के बीच यूएई के खिलाफ 128 रन की साझेदारी हुई थी।

महिला टी20 एशिया कप में सबसे बड़ी साझेदारियां

रैंक साझेदारी टीम विपक्षी स्थान वर्ष रन
1 शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना भारत श्रीलंका दुबई 2026 129
2 जेमिमा रोड्रिग्स और दीप्ति शर्मा भारत यूएई सिलहट 2022 128
3 दयालन हेमलता और शेफाली वर्मा भारत नेपाल दांबुला 2024 122
4 सब्भिनेनी मेघना और शेफाली वर्मा भारत मलेशिया सिलहट 2022 116
5 चमारी अटापट्टू और अनुष्का संजीवनी श्रीलंका मलेशिया दांबुला 2024 115

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *