Women’s Asia Cup 2026, India vs Sri Lanka: वूमेंस एशिया कप 2026 के खिताबी मुकाबले में भारत और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने होंगी। भारतीय टीम 8वीं बार खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी, जबकि श्रीलंका की नजर दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम करने पर होगी।
IND vs SL Women’s T20 Head To Head: वूमेंस एशिया कप 2026 का खिताबी मुकाबला 13 सितंबर को भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। इससे पहले दोनों टीमें सात बार खिताबी मुकाबले में आमने-सामने हो चुकी हैं, जिसमें से श्रीलंका ने एक बार खिताब जीता है, तो छह बार भारतीय टीम चैंपियन रही है। इस टूर्नामेंट में दोनों टीमें अब तक अजेय हैं। ग्रुप स्टेज में दोनों टीमों ने अपने तीनों मुकाबले जीते थे। भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में जहां बांग्लादेश को मात दी थी, तो वहीं श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराकर एक बार फिर से फाइनल में जगह बना ली है।
फाइनल में 8वीं टक्कर
वूमेंस एशिया कप के इतिहास में सातवां मौका, आठवां मौका है जब भारत और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने होंगी। श्रीलंका की टीम ने पिछली बार 2024 में भारतीय टीम को हराकर पहली बार खिताब जीता था। ऐसे में टीम इंडिया, ऐसे में हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी इस बार श्रीलंका से बदला लेने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। मुकाबला भारतीय समय अनुसार रात 8:00 बजे से शुरू होगा, जो दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड
दोनों टीमें 31 बार आमने-सामने हुई हैं, जिसमें से सिर्फ पांच बार श्रीलंका को जीत मिली है, जबकि 25 बार भारतीय टीम ने जीत का स्वाद चखा है। एक मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था। श्रीलंका को भारत के खिलाफ आखिरी जीत वूमेंस एशिया कप के फाइनल में ही मिली थी, जब उन्होंने दामुल्ला में खेले गए मुकाबले को 8 विकेट से जीत लिया था। उसके बाद दोनों टीमों के बीच छह मुकाबले हो चुके हैं और हर बार भारतीय टीम को सफलता मिली है। ऐसे में 13 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय टीम एक बार फिर से खिताब जीतने की नीयत से मैदान पर उतरेगी।
आपको बता दें कि अब तक खेले गए 9 वूमेंस एशिया कप के फाइनल में भारतीय टीम ने सात बार खिताब जीता है, तो वहीं श्रीलंका और बांग्लादेश ने एक-एक बार ट्रॉफी उठाई है। पाकिस्तान की टीम ने 2 बार फाइनल में जगह बनाई है और दोनों बार उसे भारतीय टीम से हार मिली है।
Sports – Patrika | CMS



