Slow Over Rate Fine IND vs WI: न्यू चंडीगढ़ में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए तीसरे वनडे में स्लो ओवर रेट के लिए दोनों टीमों पर जुर्माना लगाया गया है। हालांकि भारत पर मैच फीस का 20 प्रतिशत और वेस्टइंडीज पर 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। जानें वजह…
तीसरे वनडे में धीमी ओवर गति का खामियाजा भारत और वेस्टइंडीज दोनों टीमों को भुगतना पड़ा है। धीमी ओवर गति के लिए भारतीय टीम पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है, जबकि वेस्टइंडीज की टीम पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। दोनों टीमों को निर्धारित समय में अपने ओवर पूरे नहीं करने के कारण यह सजा मिली है। तीसरे वनडे में धीमी ओवर गति के मामले में भारत पर वेस्टइंडीज की तुलना में दोगुना जुर्माना लगाया गया है।
Sports – Patrika | CMS

