IND vs SL: वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के बाद ऋषभ पंत ने किया एक और बड़ा कारनामा, शुभमन गिल की बादशाहत हुई खत्म

IND vs SL: वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के बाद ऋषभ पंत ने किया एक और बड़ा कारनामा, शुभमन गिल की बादशाहत हुई खत्म

Most Runs in WTC by Indian: ऋषभ पंत ने गॉल टेस्ट की दूसरी पारी में 66 रनों की तूफानी पारी के दौरान टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 100 छक्के पूरे कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। इसके बाद उन्होंने WTC में शुभमन गिल को पीछे छोड़कर भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। 

Rishabh Pant Test Record: मंगलवार को गॉल टेस्ट में ऋषभ पंत ने दूसरी पारी में 69 गेंदों में 66 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमें आठ चौके और दो छक्के शामिल थे। इन दो छक्कों की बदौलत उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया और टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 100 छक्के लगाने के एडम गिलक्रिस्ट के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। उन्होंने 130 पारियों में यह कारनामा किया था, जबकि ऋषभ पंत ने सिर्फ 89 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की।

शुभमन गिल को छोड़ दिया पीछे

इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने के बाद ऋषभ पंत ने एक और बड़ा कारनामा किया और WTC में भारत के लिए शुभमन गिल की बादशाहत खत्म कर दी। आपको बता दें कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में अब तक शुभमन गिल भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने 21 टेस्ट मुकाबलों में 42 की औसत से 2867 रन बनाए हैं।

ऋषभ पंत ने अपनी 66 रनों की पारी की बदौलत शुभमन गिल को पीछे छोड़ दिया और अब वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हो गए हैं। उन्होंने 41 मैचों की 73 पारियों में 2885 रन बना दिए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 74 का और औसत लगभग 42 का ही रहा है। पंत के नाम इस दौरान 6 शतक और 17 अर्धशतक भी दर्ज हैं।

WTC में भारत के टॉप स्कोरर्स

ऋषभ पंत अब तक 80 छक्के लगा चुके हैं और अगर 9 छक्के और लगा देते हैं, तो वह बेन स्टोक्स के सबसे ज्यादा 88 छक्कों के रिकॉर्ड को भी तोड़ देंगे। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित शर्मा तीसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 2716 रन बनाए हैं, जबकि रवींद्र जडेजा 2632 रनों के साथ चौथे और विराट कोहली 2617 रनों के साथ पांचवें स्थान पर हैं। यशस्वी जायसवाल ने 2443 रन बनाए हैं, तो केएल राहुल ने 2262 रन बनाए हैं।

ऋषभ पंत भारत के लिए 51 टेस्ट खेल चुके हैं और इस दौरान उन्होंने 3,662 रन बनाए हैं। पंत के नाम टेस्ट में 20 अर्धशतक और 8 अर्धशतक दर्ज है। वह टीम इंडिया के लिए 31 वनडे और 76 टी20 मैच भी खेल चुके हैं लेकिन अब वह सिर्फ रेड बॉल क्रिकेट खेलते हैं। पंत ने 2017 में टी20 फॉर्मेट के जरिए इटंरनेशनल डेब्यू किया था और फिर अगले साल उन्हें वनडे और टेस्ट टीम में भी जगह मिल गई। हालांकि 2024 के बाद से वह व्हाइट बॉल क्रिकेट से दूर हैं।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *