IND vs SL: कोलंबो टेस्‍ट में दूसरे दिन लगी रिकॉर्ड की झड़ी, पंत-जुरेल ने किया कमाल तो श्रीलंका हुआ शर्मसार

IND vs SL: कोलंबो टेस्‍ट में दूसरे दिन लगी रिकॉर्ड की झड़ी, पंत-जुरेल ने किया कमाल तो श्रीलंका हुआ शर्मसार

IND vs SL 2nd Test Day 2 Records: भारत ने सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में सोमवार को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में अपनी पहली पारी 503/9 के स्कोर पर घोषित की। इस पारी में देवदत्त पडिक्‍कल और ध्रुव जुरेल की शतकीय पारियों की भूमिका अहम रही। इसके जवाब में दूसरे दिन का खेल खत्‍म होने तक श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में महज 8 रन के स्‍कोर पर दो विकेट गंवा दिए। दूसरे दिन सोमवार को जहां भारत की ओर से कई बड़े रिकॉर्ड बने हैं, तो वहीं श्रीलंका के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। आइये दूसरे दिन बने कुछ बड़े रिकॉर्ड के बारे में आपको बताते हैं।

श्रीलंका ओपनिंग जोड़ी फिर सस्‍ते में सिमटी

कोलंबो टेस्‍ट में भी श्रीलंका की ओपनिंग जोड़ी असफल रही। दूसरे दिन तीसरे आखिरी सेशन में भारतीय गेंदबाजों का सामना कर रही श्रीलंका को महज 1 रन के स्‍कोर पर पहला झटका लगा। जब लाहिरू उदारा को एक रन के निजी स्‍कोर पर प्रसिद्ध कृष्‍णा ने यशस्‍वी जायसवाल के हाथों कैच कराया। बता दें कि 2026 में ये सातवीं बार है, जब श्रीलंका की ओपनिंग जोड़ी असफल रही है।

2026 में श्रीलंका की ओपनिंग पार्टनरशिप

टेस्ट पारी ओपनिंग स्टैंड
1 8 रन
2 2 रन
3 2 रन
4 15 रन
5 13 रन
6 0 रन
7 1 रन (कोलंबो टेस्‍ट की पहली पारी)

टेस्ट में 99 से 100 रन तक पहुंचने के लिए सबसे ज्यादा गेंदें खेलने वाले भारतीय

रैंक खिलाड़ी विपक्षी मैदान साल 99 से 100 तक गेंदें
1 रविचंद्रन अश्विन वेस्टइंडीज ग्रोस आइलेट 2016 15
2 मुरली विजय इंग्लैंड ट्रेंट ब्रिज 2014 14
3 ध्रुव जुरेल श्रीलंका कोलंबो (SSC) 2026 13
4 वीवीएस लक्ष्मण ऑस्ट्रेलिया दिल्ली 2008 12
4 सचिन तेंदुलकर ऑस्ट्रेलिया नागपुर 2008 12

श्रीलंका में नंबर-7 या उससे नीचे विदेशी बल्लेबाजों के सबसे बड़े टेस्ट स्कोर

रैंक बल्लेबाज टीम स्कोर मैदान साल
1 रिचर्ड हैडली न्यूजीलैंड 151* कोलंबो (SSC) 1987
2 डेनियल विटोरी न्यूजीलैंड 140 कोलंबो (SSC) 2009
3 सलमान आगा पाकिस्तान 132* कोलंबो (SSC) 2023
4 ध्रुव जुरेल भारत 115* कोलंबो (SSC) 2026
5 कर्टिस कैंफर आयरलैंड 111 गॉल 2023

WTC रनों में ऋषभ पंत ने शुभमन गिल को पीछे छोड़ा

ऋषभ पंत के नाम अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 2,948 रन हो गए हैं। इस मामले में उन्‍होंने अपने कप्‍तान शुभमन गिल 2,917 रन को पीछे छोड़ा है। इस मामले में रोहित शर्मा 2,716 रन के साथ तीसरे नंबर पर है, जो कि टेस्‍ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं।

विदेशी मैदानों पर भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले विकेटकीपर

रैंक विकेटकीपर रन औसत
1 ऋषभ पंत 2,501* 41.68
2 एमएस धोनी 2,496 32.84
3 फारुख इंजीनियर 1,209 32.67
4 सैयद किरमानी 1,109 21.74
5 किरण मोरे 901 29.06

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *