IND vs SL: अंत तक आउट नहीं हुए सोनल दिनुषा, कोलंबो टेस्ट हुआ ड्रॉ, लेकिन भारतीय टीम ने जीती सीरीज

IND vs SL: अंत तक आउट नहीं हुए सोनल दिनुषा, कोलंबो टेस्ट हुआ ड्रॉ, लेकिन भारतीय टीम ने जीती सीरीज

IND vs SL 2nd Test Day 5 Update: कोलंबो टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हो गया। सोनल दिनुषा की शानदार पारी के दम पर श्रीलंका ने 9 विकेट पर 429 रन बनाए, जिसके बाद दोनों कप्तानों ने मैच ड्रॉ पर समाप्त करने पर सहमति जताई। पहले टेस्ट में जीत के कारण भारत ने सीरीज 1-0 से अपने नाम की। 

IND vs SL 2nd Test Update: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हो गया है। पांचवें दिन भारतीय गेंदबाजों से सोनल दिनुषा आउट नहीं हो पाए और इसी बल्लेबाज की वजह से टीम इंडिया की जीत की उम्मीदें धरी की धरी रह गईं। टीम इंडिया ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 503 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी। श्रीलंका की पहली पारी 290 रन पर ढेर हो गई थी और दूसरी पारी में 9 विकेट पर 429 रन बना लिए थे, तब दोनों कप्तानों ने मैच ड्रॉ पर सहमति जताई। हालांकि, पहले मुकाबले में जीत की वजह से सीरीज 1-0 से टीम इंडिया के नाम रही।

मैच खत्म होने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने खड़े होकर सोनल दिनुषा को उनकी ऐतिहासिक पारी के लिए बधाई दी। आपको बता दें कि श्रीलंका दूसरी पारी में फॉलोऑन खेल रही थी और भारत से 213 रनों से पीछे थी। उसके बाद श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने दूसरी पारी में इतनी शानदार बल्लेबाजी की कि मैच में श्रीलंका को हार से बचा लिया।

इन बल्लेबाजों ने भी दिया योगदान

दिनुषा के अलावा दूसरी पारी में श्रीलंका के लिए पसिंदु सूर्यबंडारा, कामिंडु मेंडिस और केशारा नुवंथा ने बेहतरीन पारी खेली। दूसरी पारी में श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और लाहिरू उदारा सिर्फ पांच रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए, लेकिन उसके बाद से सभी बल्लेबाजों ने योगदान दिया, जिसमें सोनल दिनुषा की ऐतिहासिक पारी की बदौलत श्रीलंका दूसरे टेस्ट को ड्रॉ करने में सफल रहा।

भारतीय टीम ने इस मुकाबले में टॉस जीता था और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। इस पारी में टीम इंडिया के लिए देवदत्त पडिक्कल ने 117, जबकि ध्रुव जुरेल ने नाबाद 115 रनों की पारी खेली थी। वहीं ऋषभ पंत ने 43 और कप्तान शुभमन गिल ने 50 रनों का योगदान दिया था। इसके अलावा यशस्वी जायसवाल ने भी 45 रन बनाए थे। श्रीलंका की पहली पारी 290 रन पर ढेर हो गई थी। उसमें भी सोनल दिनुषा ने 103 रन की शतकीय पारी खेली थी, जबकि पसिंदु सूर्यबंडारा 80 रन बनाकर आउट हुए।

पांचवें स्थान पर ही रहेगी टीम इंडिया

इस ड्रॉ के बाद भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंचने से चूक गई। भारतीय टीम का जीत प्रतिशत 51.52 है और वह पांचवें स्थान पर है, जबकि श्रीलंका 33.33 प्रतिशत के साथ छठे स्थान पर बनी हुई है।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *