IND vs NZ T20: न्यूजीलैंड में रात 8 बजे से शुरू होगा टी20 मुकाबला, जानें भारत में किस समय देख सकेंगे लाइव

IND vs NZ T20: न्यूजीलैंड में रात 8 बजे से शुरू होगा टी20 मुकाबला, जानें भारत में किस समय देख सकेंगे लाइव

India vs New Zealand T20 Series 2026: भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए रवाना हो चुकी है। सीरीज की शुरुआत 22 अक्टूबर से होगी। न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम पांचवीं टी20 सीरीज खेलने जा रही है। सबसे पहले टीम इंडिया 2009 में दो मैचों की टी20 सीरीज के लिए गई थी, जहां दोनों मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा था। उसके बाद टीम इंडिया 10 साल बाद 2019 में तीन मैचों की सीरीज के लिए गई और फिर 2020 में पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए गई। इसके बाद 2022 में भारतीय टीम दो मैचों की टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड गई और अब पांच मैचों की टी20 सीरीज यहां खेली जाएगी।

भारत में कब देखें लाइव मैच

न्यूजीलैंड के समय के अनुसार ये मुकाबले रात 8:00 बजे शुरू होंगे, लेकिन भारत में ये मैच दोपहर 12:30 बजे से देखे जा सकेंगे। सीरीज का पहला और दूसरा मुकाबला क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा, जबकि तीसरा मैच वेलिंगटन में खेला जाएगा। चौथा मुकाबला ऑकलैंड में और पांचवां हैमिल्टन में खेला जाएगा। इन सभी मैचों का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव ऐप पर लाइव देखा जा सकता है। टी20 सीरीज के बाद टीम इंडिया को पांच वनडे मैच भी खेलने हैं, जो भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे शुरू होंगे। इसके अलावा दो टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेली जाएगी, जो सुबह 3:30 बजे से शुरू होगी।

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज 2026 का शेड्यूल

मैच तारीख मैदान भारतीय समय
पहला टी20 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च दोपहर 12:30 बजे
दूसरा टी20 24 अक्टूबर 2026, शनिवार हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च दोपहर 12:30 बजे
तीसरा टी20 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार स्काई स्टेडियम, वेलिंगटन दोपहर 12:30 बजे
चौथा टी20 30 अक्टूबर 2026, शुक्रवार ईडन पार्क, ऑकलैंड दोपहर 12:30 बजे
पांचवां टी20 1 नवंबर 2026, रविवार सेडन पार्क, हैमिल्टन दोपहर 12:30 बजे

न्यूजीलैंड में भारत के टी20 इंटरनेशनल मैचों के नतीजे

तारीख मैदान नतीजा
22 नवंबर 2022 नेपियर मैच टाई
20 नवंबर 2022 माउंट माउंगानुई भारत 65 रन से जीता
2 फरवरी 2020 माउंट माउंगानुई भारत 7 रन से जीता
31 जनवरी 2020 वेलिंगटन मैच टाई
29 जनवरी 2020 हैमिल्टन मैच टाई
26 जनवरी 2020 ऑकलैंड भारत 7 विकेट से जीता
24 जनवरी 2020 ऑकलैंड भारत 6 विकेट से जीता
10 फरवरी 2019 हैमिल्टन न्यूजीलैंड 4 रन से जीता
8 फरवरी 2019 ऑकलैंड भारत 7 विकेट से जीता
6 फरवरी 2019 वेलिंगटन न्यूजीलैंड 80 रन से जीता
27 फरवरी 2009 वेलिंगटन न्यूजीलैंड 5 विकेट से जीता
25 फरवरी 2009 क्राइस्टचर्च न्यूजीलैंड 7 विकेट से जीता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *