IND vs NZ: 21 साल के टी20 इंटरनेशनल इतिहास में सिर्फ तीसरी बार हुआ ऐसा, तिलक वर्मा ने किया बड़ा कारनामा

IND vs NZ: 21 साल के टी20 इंटरनेशनल इतिहास में सिर्फ तीसरी बार हुआ ऐसा, तिलक वर्मा ने किया बड़ा कारनामा

India vs New Zealand 2nd T20 Highlights: क्राइस्टचर्च में शनिवार को खेले गए दूसरे टी20 में तिलक वर्मा ने नाबाद 51 रन की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 6 चौके और एक छक्का लगाया। भारतीय टीम जब 70 रन पर 5 विकेट गंवा चुकी थी, तब उन्होंने पहले नमन धीर के साथ 42 और नितीश रेड्डी के साथ 69 रनों की अटूट साझेदारी कर न्यूजीलैंड के मुंह से जीत छीन ली। इस दौरान उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सफल रन चेज के दौरान सातवें विकेट के लिए फुल मेंबर टीनों संयुक्त रूप से दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड बना डाला। इस रिकॉर्ड में नितीश रेड्डी ने 13 गेंदों का सामना करने के बाद 26 रन का योगदान दिया।

बांग्लादेशी जोड़ी सबसे आगे

तिलक वर्मा और नितीश रेड्डी के अलावा, चमिका करुणारत्ने और दासुन शनाका की श्रीलंकाई जोड़ी भी 69 रन की अटूट साझेदारी कर चुकी है। श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने साल 2022 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 69 रन जोड़े थे। इस सूची में अफीफ हुसैन और मोसादेक हुसैन की बांग्लादेशी जोड़ी सबसे आगे है, जिसने साल 2019 में जिम्बाब्वे के खिलाफ मीरपुर में 82 रन की अटूट साझेदारी की थी।

हैगले ओवल में टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 180 रन बनाए। इस पारी में ग्लेन फिलिप्स ने 70 रन बनाए, जबकि बेवन जैकब्स ने 58 रन की पारी खेली। टीम इंडिया के लिए अर्शदीप सिंह ने 33 रन देकर 2 विकेट हासिल किए, जबकि भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव और नितीश रेड्डी को 1-1 विकेट मिला।

जवाब में टीम इंडिया ने 19.5 ओवर में मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया ने 70 रन के स्कोर तक 5 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद तिलक वर्मा ने नाबाद 51 और नमन धीर ने 31 रन की पारी खेल मैच बनाया और फिर तिलक ने नितीश रेड्डी के साथ मिलकर एक गेंद पहले 4 विकेट से जीत दिला दी। टीम इंडिया पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज में 2-0 से बढ़त हासिल कर ली है।

T20I सफल रन चेज में फुल मेंबर टीमों के लिए 7वें विकेट की सबसे बड़ी साझेदारियां

रन खिलाड़ी टीम विपक्षी टीम मैदान साल
82 अफीफ हुसैन और मोसादेक हुसैन बांग्लादेश जिम्बाब्वे मीरपुर 2019
69* चमिका करुणारत्ने और दासुन शनाका श्रीलंका ऑस्ट्रेलिया पल्लेकेले 2022
69* तिलक वर्मा और नितीश कुमार रेड्डी भारत न्यूजीलैंड क्राइस्टचर्च 2026
64* वेन पार्नेल और रस्टी थेरोन दक्षिण अफ्रीका ऑस्ट्रेलिया जोहान्सबर्ग 2011
59* यूसुफ पठान और इरफान पठान भारत श्रीलंका कोलंबो 2009

खबर अपडेट हो रही है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *