IND vs NZ: तिलक वर्मा ने T20I क्रिकेट में रचा इतिहास, एक झटके में दुनिया के सभी दिग्गजों को छोड़ा पीछे

IND vs NZ: तिलक वर्मा ने T20I क्रिकेट में रचा इतिहास, एक झटके में दुनिया के सभी दिग्गजों को छोड़ा पीछे

New Zealand vs India 2nd T20I: न्‍यूजीलैंड के दौरे पर पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाने के बाद भारत शनिवार को फिर क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में दूसरा मुकाबला खेल रहा है। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी टीम इंडिया के गेंदबाजों ने बेहद ही कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्‍होंने 5.2 ओवर में 41 के स्‍कोर पर मेजबान टीम के तीन बल्‍लेबाजों को पवेलियन भेज दिय है। टिम सेफर्ट को जहां अर्शदीप सिंह ने डेरिल मिचेल को भुवनेश्‍वर कुमार ने और फिन एलेन को प्रिंस यादव ने अपना शिकार बनाया। वहीं, तिलक वर्मा ने सेफर्ट और मिचेल के कैच पकड़कर एक बड़ा वर्ल्‍ड रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है।

तिलक वर्मा बने एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्‍यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी

बता दें कि इस मैच से पहले तिलक वर्मा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्‍यादा कैच लेने वाले फील्‍डर की सूची में 24 कैच के साथ यूएई के मुहम्‍मद वसीम के संयुक्‍त रूप से दूसरे स्‍थान पर थे। टिम सेफर्ट का कैच लेते ही उन्‍होंने वसीम को पीछे छोड़ा इसके बाद डेरिल मिचेल का कैच लपकते ही उन्‍होंने एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्‍यादा कैच लेने वाले इंडोनेसिया के डैनिलसन हावो को भी पछाड़ दिया। अब टी20 इंटरनेशनल में तिलक एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्‍यादा कैच लेने वाले फील्‍डर की लिस्‍ट शीर्ष पर पहुंच गए हैं।

एक कैलेंडर वर्ष में T20I में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले फील्डर

रैंक खिलाड़ी टीम साल कैच
1 तिलक वर्मा भारत 2026 26
2 डैनिल्सन हावे इंडोनेशिया 2025 25
3 मुहम्मद वसीम यूएई 2024 24
4 शार्विन मुनियांडी मलेशिया 2025 21
5 ब्रायन मसाबा युगांडा 2023 20
5 तंजिद हसन बांग्लादेश 2025 20

एक नजर मैच पर

टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी न्‍यूजीलैंड की शुरुआत बेहद ही खराब रही। उसने अपना पहला विकेट महज 9 के स्‍कोर पर टिम सेफर्ट (7) के रूप में गंवा दिया। इसके बाद 18 के स्‍कोर पर डेरिल मिचेल (16) भी पवेलियन लौट गए। फिर 5.2 ओवर में कीवी टीम को तीसरा बड़ा झटका 41 के स्‍कोर पर फिन एलेन (6) के रूप में लगा। खबर लिखे जाने तक न्‍यूजीलैंड की टीम 14.3 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 112 रन बनाकर खेल रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *