IND vs AUS U19: आर्यवीर सहवाग और यशबर्धन की धमाकेदार पारियों की बदौलत भारत ने ऑस्‍ट्रेलिया को 103 रनों से धोया, सीरीज भी 2-0 से जीती

IND vs AUS U19: आर्यवीर सहवाग और यशबर्धन की धमाकेदार पारियों की बदौलत भारत ने ऑस्‍ट्रेलिया को 103 रनों से धोया, सीरीज भी 2-0 से जीती

IND U19 vs AUS U19 Highlights: भारत और ऑस्‍ट्रेलिया की अंडर 19 टीमों के बीच सोमवार को राजकोट में खेले गए दूसरे यूथ वनडे में मेजबान टीम ने 103 रन से जीत दर्ज की है। इसके साथ ही तीन मैचों की इस सीरीज में भारत ने 2-0 से कब्‍जा कर लिया है। 

IND U19 vs AUS U19 2nd Youth ODI Highlights: भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच तीन यूथ वनडे मैचों की सीरीज राजकोट के निरंजन शाह स्‍टेडियम में खेली जा रही है। सोमवार को दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने मेहमान टीम के खिलाफ 103 रन के बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। इसके साथ ही भारत ने सीरीज पर भी 2-0 से कब्‍जा कर लिया है। इस मैच में भारतीय युवा टीम ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए आर्यवीर सहवाग और यशबर्धन चौहान की शानदार पारियों के दम पर सात विकेट खोकर 341 रन स्‍कोर बोर्ड पर लगाए थे। इसके जवाब में ऑस्‍ट्रेलिया की टीम महज 238 के स्‍कोर पर सिमट गई।

खबर अपडेट हो रही है…

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *