पूर्णिया में डेयरी कारोबारी से 1 लाख की लूट:दुकान बंद करके घर लौट रहे थे, रास्ते में बाइक सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर रोका

पूर्णिया में डेयरी कारोबारी से 1 लाख की लूट:दुकान बंद करके घर लौट रहे थे, रास्ते में बाइक सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर रोका

पूर्णिया के मीरगंज इलाके में बुधवार देर रात डेयरी कारोबारी से 1 लाख 600 रुपए की लूट हुई है। बाइक सवार तीन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। घटना चिकनी डुमरिया पंचायत के लाफा चौक के पास की है। पीड़ित कुंदन कुमार शर्मा बहेलिया स्थान में कपड़े की दुकान चलाते हैं और साथ ही डेयरी व्यवसाय से भी जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक की काझा शाखा से 95,600 रुपए निकाले थे, ताकि अपने व्यापार से जुड़े काम पूरे कर सकें। बैंक से पैसे निकालने के बाद दोपहर करीब 2 बजे अपनी दुकान पर पहुंचे। सामान्य रूप से दिनभर काम करते रहे। शाम करीब 7:30 बजे जब दुकान बंद की, तो उनके पास कुल 1 लाख 600 रुपए थे। जिसे बाइक की डिक्की में रख लिया और घर के लिए निकल पड़े। क्या पता था कि रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे बदमाश उनका इंतजार कर रहे है। जैसे ही बहेलिया स्थान से चिकनी जाने वाली सड़क पर लाफा चौक से करीब 500 मीटर पहले पहुंचे, एक युवक ने उन्हें रुकने का इशारा किया। गाड़ी रोकते ही दो अन्य बाइक सवार अपराधियों ने पकड़ लिया। मुंह दबा दिया, ताकि शोर न मचा सके। इसके बाद बड़ी ही तेजी से उनकी बाइक की चाबी छीन ली और डिक्की खोलकर उसमें रखे पूरे पैसे निकाल लिए। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। स्थानीय लोगों की मदद से थाना पहुंचा पीड़ित ने आगे कहा कि लूट को अंजाम देने के बाद तीनों अपराधी काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार होकर बहेलिया स्थान की ओर फरार हो गए। जाते-जाते उन्होंने बाइक की चाबी सड़क पर फेंक दी। घटना के बाद हिम्मत जुटाकर शोर मचाया, आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से थाना पहुंचा। जहां उसने लिखित आवेदन दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में शाम होते ही अपराधियों की गतिविधियां बढ़ जाती हैं। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से लोगों में डर का माहौल है और उन्होंने पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की है। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस वहीं, इस संबंध में मीरगंज थानाध्यक्ष रोशन कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। आसपास के इलाकों में छापेमारी की जा रही है और बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे है। पूर्णिया के मीरगंज इलाके में बुधवार देर रात डेयरी कारोबारी से 1 लाख 600 रुपए की लूट हुई है। बाइक सवार तीन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। घटना चिकनी डुमरिया पंचायत के लाफा चौक के पास की है। पीड़ित कुंदन कुमार शर्मा बहेलिया स्थान में कपड़े की दुकान चलाते हैं और साथ ही डेयरी व्यवसाय से भी जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक की काझा शाखा से 95,600 रुपए निकाले थे, ताकि अपने व्यापार से जुड़े काम पूरे कर सकें। बैंक से पैसे निकालने के बाद दोपहर करीब 2 बजे अपनी दुकान पर पहुंचे। सामान्य रूप से दिनभर काम करते रहे। शाम करीब 7:30 बजे जब दुकान बंद की, तो उनके पास कुल 1 लाख 600 रुपए थे। जिसे बाइक की डिक्की में रख लिया और घर के लिए निकल पड़े। क्या पता था कि रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे बदमाश उनका इंतजार कर रहे है। जैसे ही बहेलिया स्थान से चिकनी जाने वाली सड़क पर लाफा चौक से करीब 500 मीटर पहले पहुंचे, एक युवक ने उन्हें रुकने का इशारा किया। गाड़ी रोकते ही दो अन्य बाइक सवार अपराधियों ने पकड़ लिया। मुंह दबा दिया, ताकि शोर न मचा सके। इसके बाद बड़ी ही तेजी से उनकी बाइक की चाबी छीन ली और डिक्की खोलकर उसमें रखे पूरे पैसे निकाल लिए। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। स्थानीय लोगों की मदद से थाना पहुंचा पीड़ित ने आगे कहा कि लूट को अंजाम देने के बाद तीनों अपराधी काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार होकर बहेलिया स्थान की ओर फरार हो गए। जाते-जाते उन्होंने बाइक की चाबी सड़क पर फेंक दी। घटना के बाद हिम्मत जुटाकर शोर मचाया, आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से थाना पहुंचा। जहां उसने लिखित आवेदन दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में शाम होते ही अपराधियों की गतिविधियां बढ़ जाती हैं। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से लोगों में डर का माहौल है और उन्होंने पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की है। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस वहीं, इस संबंध में मीरगंज थानाध्यक्ष रोशन कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। आसपास के इलाकों में छापेमारी की जा रही है और बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *