पूर्णिया में महिंद्रा के ऑफिसर से 4 लाख की छिनतई:बाइक सवार बदमाशों ने गले से सोने का चेन झपटा, मॉर्निंग वॉक पर घर से निकले थे

पूर्णिया में महिंद्रा के ऑफिसर से 4 लाख की छिनतई:बाइक सवार बदमाशों ने गले से सोने का चेन झपटा, मॉर्निंग वॉक पर घर से निकले थे

पूर्णिया में महिंद्रा कंपनी के ऑफिसर से छिनतई हुई है। बाइक सवार बदमाशों ने गले से सोने के चेन झपट लिया। जिसकी कीमत करीब 4 लाख के करीब है। घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। घटना शहर के रजनी चौक इलाके की है। वारदात के बाद भाग रहे चैन स्नेचरों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार दो बदमाशों को वारदात के बाद बाइक से भागते देखा जा सकता है। पीड़ित की पहचान आरा जिला निवासी सौरव कुमार के तौर पर हुई है। इस संबंध में स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। घर लौटते समय वारदात को दिया अंजाम सौरव कुमार ने बताया कि रोजाना की तरह रविवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। ततमाटोली ठाकुरबाड़ी से आगे रजनी चौक के पास बाइक पर पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारकर गले से सोने की चेन छीन ली। इसके बाद दोनों तेज रफ्तार में रजनी चौक होते हुए नेवालाल चौक की तरफ फरार हो गए। आसपास लगे कई सरकारी सीसीटीवी कैमरे खराब पड़े हैं, जिससे अपराधियों की पहचान में दिक्कत आ रही है। हालांकि कुछ निजी कैमरों में बदमाशों की तस्वीर कैद हुई है, लेकिन उन्होंने हेलमेट पहन रखा था। बाइक का नंबर साफ नहीं दिख रहा है।
बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस वहीं, सदर डीएसपी ज्योति शंकर ने बताया कि पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है। खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों को ठीक कराने के लिए विभाग को पत्र भेजा गया है। जल्द ही कार्रवाई तेज की जाएगी। पूर्णिया में महिंद्रा कंपनी के ऑफिसर से छिनतई हुई है। बाइक सवार बदमाशों ने गले से सोने के चेन झपट लिया। जिसकी कीमत करीब 4 लाख के करीब है। घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। घटना शहर के रजनी चौक इलाके की है। वारदात के बाद भाग रहे चैन स्नेचरों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार दो बदमाशों को वारदात के बाद बाइक से भागते देखा जा सकता है। पीड़ित की पहचान आरा जिला निवासी सौरव कुमार के तौर पर हुई है। इस संबंध में स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। घर लौटते समय वारदात को दिया अंजाम सौरव कुमार ने बताया कि रोजाना की तरह रविवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। ततमाटोली ठाकुरबाड़ी से आगे रजनी चौक के पास बाइक पर पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारकर गले से सोने की चेन छीन ली। इसके बाद दोनों तेज रफ्तार में रजनी चौक होते हुए नेवालाल चौक की तरफ फरार हो गए। आसपास लगे कई सरकारी सीसीटीवी कैमरे खराब पड़े हैं, जिससे अपराधियों की पहचान में दिक्कत आ रही है। हालांकि कुछ निजी कैमरों में बदमाशों की तस्वीर कैद हुई है, लेकिन उन्होंने हेलमेट पहन रखा था। बाइक का नंबर साफ नहीं दिख रहा है।
बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस वहीं, सदर डीएसपी ज्योति शंकर ने बताया कि पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है। खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों को ठीक कराने के लिए विभाग को पत्र भेजा गया है। जल्द ही कार्रवाई तेज की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *