नवादा में चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने युवक का सिर मुंडवाया, कालिख पोती, थूक चटवाया और पूरे गांव में घुमाकर उसकी पिटाई की। घटना पकरीबरावां थाना क्षेत्र के सुदनपुर गांव की है। पीड़ित की पहचान मोहम्मद नईम के बेटे मोहम्मद शाहनवाज के रूप में हुई है। शाहनवाज ने इस मामले में पकरीबरावां थाने में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। शाहनवाज ने अपने आवेदन में बताया कि बीती रात करीब सात बजे वह अपने घर में सो रहा था। तभी लगभग तीस लोग उसके घर में घुस आए और उसे जबरन पकड़कर सुदनपुर में मरहूम इजहार के घर ले गए। घर में घुसने का झूठा आरोप लगाया वहां उस पर चोरी की नीयत से एक घर में घुसने का आरोप लगाया गया। उसने जब आरोप स्वीकार नहीं किया, तो उसे पीटा गया, सिर मुंडवाया गया, कालिख पोती गई, थूक चटवाया गया और फिर पूरे गांव में घुमाया गया। शाहनवाज के लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस ने 14 नामजद और 20 अन्य लोगों को मामले में अभियुक्त बनाया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने का दिया आश्वासन पकरीबरावां थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रंजन चौधरी ने बताया कि पीड़ित शाहनवाज के आवेदन पर थाना कांड संख्या 242/26 दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। थानाध्यक्ष ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है और ऐसा करने वालों को जेल जाना पड़ेगा। इस मामले में दो बाल अपराधियों को भी विधि निरुद्ध किया गया है। नवादा में चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने युवक का सिर मुंडवाया, कालिख पोती, थूक चटवाया और पूरे गांव में घुमाकर उसकी पिटाई की। घटना पकरीबरावां थाना क्षेत्र के सुदनपुर गांव की है। पीड़ित की पहचान मोहम्मद नईम के बेटे मोहम्मद शाहनवाज के रूप में हुई है। शाहनवाज ने इस मामले में पकरीबरावां थाने में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। शाहनवाज ने अपने आवेदन में बताया कि बीती रात करीब सात बजे वह अपने घर में सो रहा था। तभी लगभग तीस लोग उसके घर में घुस आए और उसे जबरन पकड़कर सुदनपुर में मरहूम इजहार के घर ले गए। घर में घुसने का झूठा आरोप लगाया वहां उस पर चोरी की नीयत से एक घर में घुसने का आरोप लगाया गया। उसने जब आरोप स्वीकार नहीं किया, तो उसे पीटा गया, सिर मुंडवाया गया, कालिख पोती गई, थूक चटवाया गया और फिर पूरे गांव में घुमाया गया। शाहनवाज के लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस ने 14 नामजद और 20 अन्य लोगों को मामले में अभियुक्त बनाया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने का दिया आश्वासन पकरीबरावां थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रंजन चौधरी ने बताया कि पीड़ित शाहनवाज के आवेदन पर थाना कांड संख्या 242/26 दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। थानाध्यक्ष ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है और ऐसा करने वालों को जेल जाना पड़ेगा। इस मामले में दो बाल अपराधियों को भी विधि निरुद्ध किया गया है।


