दरभंगा के कोसी नदी में पलटी नाव, 4 किसान लापता:7 तैरकर किनारे पर पहुंचकर बचाई जान, तेज धार में फंसने के बाद भरा पानी

दरभंगा के कोसी नदी में पलटी नाव, 4 किसान लापता:7 तैरकर किनारे पर पहुंचकर बचाई जान, तेज धार में फंसने के बाद भरा पानी

दरभंगा के जमालपुर में बुधवार सुबह कोसी नदी में एक नाव पलट गई। घटना में नाव सवार 4 लोग लापता है, जबकि 7 लोग तैरकर किनारे पहुंचे और अपनी जान बचाई। घटना बनरी ढलान के पास की है। नाव डूबने की सूचना के बाद एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत बचाव कार्य में जुट गई। वहीं, हादसे की सूचना के बाद बिरौल के SDO शशांक राज और SDPO प्रभाकर तिवारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें देखिए जानकारी के अनुसार, नाव पर सवार सभी लोग नदी पार कर अपने खेतों में मूंग तोड़ने जा रहे थे। बताया जाता है कि नाव पर कुल 11 लोग सवार थे, जिनमें अधिकांश महिलाएं थीं। नदी पार करने के दौरान अचानक नाव का संतुलन बिगड़ गया और तेज धार में फंसने के कारण उसमें पानी भरने लगा। देखते ही देखते नाव नदी में डूब गई। नाव डूबने के बाद सात लोग किसी तरह तैरकर बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि चार लोग नदी की तेज धारा में लापता हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गया। लापता लोगों की तलाश के लिए SDRF एवं अन्य बचाव दलों को लगाया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक लापता लोगों का कोई सुराग नहीं मिल सका था। प्रशासन ने बताया कि नदी में लापता लोगों की खोजबीन युद्धस्तर पर जारी है। घटना के संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है। दरभंगा के जमालपुर में बुधवार सुबह कोसी नदी में एक नाव पलट गई। घटना में नाव सवार 4 लोग लापता है, जबकि 7 लोग तैरकर किनारे पहुंचे और अपनी जान बचाई। घटना बनरी ढलान के पास की है। नाव डूबने की सूचना के बाद एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत बचाव कार्य में जुट गई। वहीं, हादसे की सूचना के बाद बिरौल के SDO शशांक राज और SDPO प्रभाकर तिवारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें देखिए जानकारी के अनुसार, नाव पर सवार सभी लोग नदी पार कर अपने खेतों में मूंग तोड़ने जा रहे थे। बताया जाता है कि नाव पर कुल 11 लोग सवार थे, जिनमें अधिकांश महिलाएं थीं। नदी पार करने के दौरान अचानक नाव का संतुलन बिगड़ गया और तेज धार में फंसने के कारण उसमें पानी भरने लगा। देखते ही देखते नाव नदी में डूब गई। नाव डूबने के बाद सात लोग किसी तरह तैरकर बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि चार लोग नदी की तेज धारा में लापता हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गया। लापता लोगों की तलाश के लिए SDRF एवं अन्य बचाव दलों को लगाया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक लापता लोगों का कोई सुराग नहीं मिल सका था। प्रशासन ने बताया कि नदी में लापता लोगों की खोजबीन युद्धस्तर पर जारी है। घटना के संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *