गया के कोंच में सौहार्द के साथ मनी बकरीद:ईदगाहों में अदा की गई नमाज, नेताओं ने दिया भाईचारे का संदेश

गया के कोंच में सौहार्द के साथ मनी बकरीद:ईदगाहों में अदा की गई नमाज, नेताओं ने दिया भाईचारे का संदेश

गया के कोंच प्रखंड में मंगलवार को बकरीद का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया। उसास, देवरा बाजार, ढिबरी, तकिया, सिंदुआरी, साहगंज, आंती, भाम, जाहान, मड़ुका, तीनेरी सहित दर्जनों गांवों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा की। सुबह से ही ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी और अमन-चैन की दुआ मांगी। इस अवसर पर जदयू नेता मोहम्मद हैदर, मोहम्मद कमाल, मोहम्मद नशिम, कलाम अंसारी, मोहम्मद शाहजहां, सकलेन हुसैन, इमरान तथा राजद नेता मोहम्मद सरफराज, मोहम्मद इंतेशाब, मोहम्मद ग़ालिब, मोहम्मद हैदर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इन नेताओं ने बकरीद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह त्योहार हज़रत इब्राहिम की कुर्बानी की याद में मनाया जाता है। अल्लाह के हुक्म पर उन्होंने अपने बेटे हज़रत इस्माइल की कुर्बानी देने का फैसला किया था, जिसके बाद अल्लाह ने उनकी निष्ठा देखकर बेटे की जगह एक दुंबा कुर्बान करवा दिया। यह पर्व त्याग, बलिदान और अल्लाह पर भरोसे का प्रतीक है। नेताओं ने सभी से आपसी भाईचारे और मोहब्बत के साथ पर्व मनाने की अपील की। बकरीद पर्व को लेकर कोंच थाना क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। थानाध्यक्ष सुदेह कुमार के नेतृत्व में एसआई चंद्रशेखर सिंह, संजय कुमार, संजय कुमार-2, अविनाश कुमार, सुरेश कुमार, पीटीसी जितेंद्र कुमार पांडेय लगातार गश्त करते रहे। वहीं, आंती थानाध्यक्ष दीपक कुमार राव भी पुलिस बलों के साथ संवेदनशील क्षेत्रों में ड्यूटी पर तैनात रहे। पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी के कारण पूरे प्रखंड क्षेत्र में कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। थानाध्यक्ष ने बताया कि शांति समिति की बैठक में दिए गए निर्देशों का पालन कराते हुए सभी जगह नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। गया के कोंच प्रखंड में मंगलवार को बकरीद का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया। उसास, देवरा बाजार, ढिबरी, तकिया, सिंदुआरी, साहगंज, आंती, भाम, जाहान, मड़ुका, तीनेरी सहित दर्जनों गांवों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा की। सुबह से ही ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी और अमन-चैन की दुआ मांगी। इस अवसर पर जदयू नेता मोहम्मद हैदर, मोहम्मद कमाल, मोहम्मद नशिम, कलाम अंसारी, मोहम्मद शाहजहां, सकलेन हुसैन, इमरान तथा राजद नेता मोहम्मद सरफराज, मोहम्मद इंतेशाब, मोहम्मद ग़ालिब, मोहम्मद हैदर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इन नेताओं ने बकरीद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह त्योहार हज़रत इब्राहिम की कुर्बानी की याद में मनाया जाता है। अल्लाह के हुक्म पर उन्होंने अपने बेटे हज़रत इस्माइल की कुर्बानी देने का फैसला किया था, जिसके बाद अल्लाह ने उनकी निष्ठा देखकर बेटे की जगह एक दुंबा कुर्बान करवा दिया। यह पर्व त्याग, बलिदान और अल्लाह पर भरोसे का प्रतीक है। नेताओं ने सभी से आपसी भाईचारे और मोहब्बत के साथ पर्व मनाने की अपील की। बकरीद पर्व को लेकर कोंच थाना क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। थानाध्यक्ष सुदेह कुमार के नेतृत्व में एसआई चंद्रशेखर सिंह, संजय कुमार, संजय कुमार-2, अविनाश कुमार, सुरेश कुमार, पीटीसी जितेंद्र कुमार पांडेय लगातार गश्त करते रहे। वहीं, आंती थानाध्यक्ष दीपक कुमार राव भी पुलिस बलों के साथ संवेदनशील क्षेत्रों में ड्यूटी पर तैनात रहे। पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी के कारण पूरे प्रखंड क्षेत्र में कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। थानाध्यक्ष ने बताया कि शांति समिति की बैठक में दिए गए निर्देशों का पालन कराते हुए सभी जगह नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *