दरभंगा के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के मनकौली अज्ञासपुर गांव की रहने वाली 25 साल की विवाहिता रश्मि कुमारी के साथ मारपीट हुई है। आरोप है कि उसके ससुराल पक्ष ने उसे पीटा है। गंभीर रूप से घायल रश्मि को इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। पिता के अनुसार, बीती रात रश्मि के पति पुरुषोत्तम लाल देव, सास रेणु देवी और देवर परशुराम लाल देव ने मिलकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। घटना पतोर थाना क्षेत्र के बुयुनी गांव की है, जहां उसका ससुराल है। रश्मि के पिता शशि शेखर ने आरोप लगाया कि साल 2017 में उन्होंने अपनी बेटी की शादी की थी, लेकिन तब से लगातार उसके साथ मारपीट की जा रही है। दो दिन पहले ही दामाद ने फोन कर पांच लाख रुपये की मांग की थी। मांग पूरी नहीं होने पर रश्मि के साथ मारपीट की गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दामाद शराब का आदी है और उसके कई महिलाओं से अवैध संबंध हैं, जिसको लेकर अक्सर विवाद होता रहता है। “जब-जब हमारी बेटी को पीटा जाता है, हम लोग ही इलाज के लिए उसे अस्पताल लाते हैं। कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। पिता का कहना है कि पिछले करीब 9 साल से उनकी बेटी के साथ उसका पति लगातार मारपीट करता आ रहा है। कल रात भी उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे और उसका इलाज कराया जा रहा है। स्थिति इतनी गंभीर हो जाती है कि कई बार उन्हें खुद, उनकी पत्नी और बेटे को खून तक देना पड़ा है, ताकि बेटी की जान बचाई जा सके। यहां तक कि देवर ने भी खून देकर उसकी जान बचाने में मदद की। पीकर मारपीट करने का लगाया आरोप गांव के स्तर पर पंचायत भी बुलाई गई थी, जिसमें आरोपी पति को डांट-फटकार लगाई गई, लेकिन उसका कोई असर नहीं हुआ। आरोप है कि वह रोज शराब पीकर घर आता है और फिर पीड़िता के साथ मारपीट करता है। साथ ही, उस पर कई अन्य महिलाओं के साथ अवैध संबंध रखने और समय-समय पर पैसे व सोना-चांदी की मांग करने का भी आरोप लगाया गया है। घायल अवस्था में रश्मि कुमारी ने बताया कि उसका पति अक्सर उसे बुरी तरह मारता-पीटता है। उसने आरोप लगाया कि उसके पति का उसकी परोस की चाची और कई अन्य लड़कियों के साथ संबंध हैं और उन्हीं के कहने पर वह घर आकर उसके साथ मारपीट करता है। रश्मि के अनुसार, पति अक्सर कहता है कि उसे घर से निकल जाओ। पीड़िता ने यह भी कहा कि पति का व्यवहार लगातार हिंसक होता जा रहा है और वह अन्य महिलाओं के प्रभाव में आकर उसे प्रताड़ित करता है। फिलहाल वह अस्पताल में इलाजरत है और न्याय की गुहार लगा रही है। दरभंगा के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के मनकौली अज्ञासपुर गांव की रहने वाली 25 साल की विवाहिता रश्मि कुमारी के साथ मारपीट हुई है। आरोप है कि उसके ससुराल पक्ष ने उसे पीटा है। गंभीर रूप से घायल रश्मि को इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। पिता के अनुसार, बीती रात रश्मि के पति पुरुषोत्तम लाल देव, सास रेणु देवी और देवर परशुराम लाल देव ने मिलकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। घटना पतोर थाना क्षेत्र के बुयुनी गांव की है, जहां उसका ससुराल है। रश्मि के पिता शशि शेखर ने आरोप लगाया कि साल 2017 में उन्होंने अपनी बेटी की शादी की थी, लेकिन तब से लगातार उसके साथ मारपीट की जा रही है। दो दिन पहले ही दामाद ने फोन कर पांच लाख रुपये की मांग की थी। मांग पूरी नहीं होने पर रश्मि के साथ मारपीट की गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दामाद शराब का आदी है और उसके कई महिलाओं से अवैध संबंध हैं, जिसको लेकर अक्सर विवाद होता रहता है। “जब-जब हमारी बेटी को पीटा जाता है, हम लोग ही इलाज के लिए उसे अस्पताल लाते हैं। कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। पिता का कहना है कि पिछले करीब 9 साल से उनकी बेटी के साथ उसका पति लगातार मारपीट करता आ रहा है। कल रात भी उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे और उसका इलाज कराया जा रहा है। स्थिति इतनी गंभीर हो जाती है कि कई बार उन्हें खुद, उनकी पत्नी और बेटे को खून तक देना पड़ा है, ताकि बेटी की जान बचाई जा सके। यहां तक कि देवर ने भी खून देकर उसकी जान बचाने में मदद की। पीकर मारपीट करने का लगाया आरोप गांव के स्तर पर पंचायत भी बुलाई गई थी, जिसमें आरोपी पति को डांट-फटकार लगाई गई, लेकिन उसका कोई असर नहीं हुआ। आरोप है कि वह रोज शराब पीकर घर आता है और फिर पीड़िता के साथ मारपीट करता है। साथ ही, उस पर कई अन्य महिलाओं के साथ अवैध संबंध रखने और समय-समय पर पैसे व सोना-चांदी की मांग करने का भी आरोप लगाया गया है। घायल अवस्था में रश्मि कुमारी ने बताया कि उसका पति अक्सर उसे बुरी तरह मारता-पीटता है। उसने आरोप लगाया कि उसके पति का उसकी परोस की चाची और कई अन्य लड़कियों के साथ संबंध हैं और उन्हीं के कहने पर वह घर आकर उसके साथ मारपीट करता है। रश्मि के अनुसार, पति अक्सर कहता है कि उसे घर से निकल जाओ। पीड़िता ने यह भी कहा कि पति का व्यवहार लगातार हिंसक होता जा रहा है और वह अन्य महिलाओं के प्रभाव में आकर उसे प्रताड़ित करता है। फिलहाल वह अस्पताल में इलाजरत है और न्याय की गुहार लगा रही है।


