आरा में पुराने विवाद में दोस्तों पर चाकू से हमला:बाइक से दोनों जा रहे थे बैंक, रास्ते में 4 लड़कों ने घेरकर मारपीट शुरू कर दी

आरा में पुराने विवाद में दोस्तों पर चाकू से हमला:बाइक से दोनों जा रहे थे बैंक, रास्ते में 4 लड़कों ने घेरकर मारपीट शुरू कर दी

भोजपुर के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के गजराजगंज बाजार स्थित पीएनबी बैंक के पास मंगलवार को पुराने विवाद को लेकर 2 दोस्तों पर चाकू से हमला कर दिया गया। दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सचूना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया। जिसके बाद परिजन भी हॉस्पिटल पहुंचे। प्राथमिक उपचार करने के बाद एक की हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार जख्मियों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चना गांव निवासी लालू चौधरी का 22 वर्षीय बेटा रोहित कुमार और उसी गांव के निवासी संजीत चौधरी का 30 वर्षीय बेटा किशन कुमार शामिल है। रोहित कुमार ने बताया कि 3 महीने पहले दो पक्षों के लड़कोंं के बीच झगड़ा हुआ था। मारपीट के दौरान एक पक्ष के लड़के का सिर फट गया था। बात खत्म हो गई थी। मंगलवार के दोपहर जब वह बाइक से अपने दोस्त किशन कुमार के साथ गजराजगंज बाजार स्थित रुपए की निकासी करने जा रहे थे, तभी चार लड़के आए और हमला कर दिया। रोहित को पटना किया रेफर प्राथमिक उपचार करने के बाद रोहित कुमार की हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरी तरफ जख्मी रोहित कुमार ने 3 महीने पहले हुए विवाद को लेकर उक्त चारों लड़कों पर मारपीट का आरोप लगाया है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। भोजपुर के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के गजराजगंज बाजार स्थित पीएनबी बैंक के पास मंगलवार को पुराने विवाद को लेकर 2 दोस्तों पर चाकू से हमला कर दिया गया। दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सचूना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया। जिसके बाद परिजन भी हॉस्पिटल पहुंचे। प्राथमिक उपचार करने के बाद एक की हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार जख्मियों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चना गांव निवासी लालू चौधरी का 22 वर्षीय बेटा रोहित कुमार और उसी गांव के निवासी संजीत चौधरी का 30 वर्षीय बेटा किशन कुमार शामिल है। रोहित कुमार ने बताया कि 3 महीने पहले दो पक्षों के लड़कोंं के बीच झगड़ा हुआ था। मारपीट के दौरान एक पक्ष के लड़के का सिर फट गया था। बात खत्म हो गई थी। मंगलवार के दोपहर जब वह बाइक से अपने दोस्त किशन कुमार के साथ गजराजगंज बाजार स्थित रुपए की निकासी करने जा रहे थे, तभी चार लड़के आए और हमला कर दिया। रोहित को पटना किया रेफर प्राथमिक उपचार करने के बाद रोहित कुमार की हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरी तरफ जख्मी रोहित कुमार ने 3 महीने पहले हुए विवाद को लेकर उक्त चारों लड़कों पर मारपीट का आरोप लगाया है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *