अमेठी में युवती की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या:घर से 50 मीटर दूर नहर में मिला शव, दुष्कर्म की आशंका

अमेठी में युवती की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या:घर से 50 मीटर दूर नहर में मिला शव, दुष्कर्म की आशंका

अमेठी के गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र में एक 23 वर्षीय युवती की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। उसका शव बुधवार सुबह घर से करीब 50 मीटर दूर नहर किनारे मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। सुबह नहर की ओर गए कुछ ग्रामीणों ने शव देखा और इसकी सूचना परिजनों को दी। युवती के गले पर धारदार हथियार के गहरे निशान मिले हैं। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्यवाही शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना से संबंधित जानकारी मिल सके।
शव की स्थिति को देखते हुए दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। इंस्पेक्टर अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। क्षेत्राधिकारी अखिलेश वर्मा ने भी घटनास्थल का जायजा लिया और टीम को आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *