बहराइच में सरकारी भूमि से हटाए गए अवैध कब्जे:कब्रिस्तान की दीवार समेत पांच ग्रामीणों के निर्माण ध्वस्त

बहराइच में सरकारी भूमि से हटाए गए अवैध कब्जे:कब्रिस्तान की दीवार समेत पांच ग्रामीणों के निर्माण ध्वस्त

बहराइच जिले के पयागपुर इलाके में स्थानीय प्रशासन ने सार्वजनिक और सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान पांच ग्रामीणों के अवैध निर्माण और कब्रिस्तान की दीवार को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की गई है। सचौली ग्राम में स्थित कब्रिस्तान की चारदीवारी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। राजस्व विभाग की पैमाइश में पाया गया कि कब्रिस्तान की बाउंड्री सरकारी रास्ते का अतिक्रमण कर बनाई गई थी। इसके बाद उप जिलाधिकारी अश्वनी पांडेय के नेतृत्व में आज बुलडोजर से यह बाउंड्री गिरा दी गई। इसी इलाके में सार्वजनिक भूमि के कुछ हिस्से पर पांच ग्रामीणों ने अतिक्रमण कर मकान बना लिए थे। प्रशासन ने सबुरे, हीना, असगर, हिदायत और ननकऊ के इन अवैध निर्माणों को भी ध्वस्त कर दिया। उप जिलाधिकारी ने बताया कि न्यायालय के निर्देश के क्रम में अवैध निर्माणों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। इस दौरान तहसीलदार अंबिका चौधरी, थाना प्रभारी दीपक सिंह, नायब तहसीलदार सौरभ सिंह, राजस्व निरीक्षक मधुसूदन मिश्र और लेखपाल आदित्य मिश्र सहित राजस्व टीम मौजूद रही।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *