ICC क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में बड़े बदलावों की तैयारी कर रही है। सबसे अहम प्रस्ताव लाल बॉल से शुरू हुए किसी टेस्ट मैच के बीच गुलाबी गेंद का इस्तेमाल करना है। गेंद उन स्थितियों में बदली जाएगी जब खराब रोशनी के कारण खेल रोक दिया गया हो। लाल गेंद फ्लड लाइट्स में ठीक से नहीं दिखती है। जितनी देर खराब रोशनी हो उतनी देर लाल की जगह गुलाबी गेंद से खेल हो। हालांकि, इसके लिए मैच खेल रही दोनों टीमों के कप्तानों को सहमति देनी होगी। यह प्रस्ताव सिर्ड दिन में होने वाले टेस्ट मैचों के लिए है। डे-नाइट टेस्ट मैच पूरी तरह से गुलाबी गेंद से ही होते हैं। इसके अलावा वनडे में ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान कोच को मैदान पर आने की अनुमति देने पर भी विचार हो रहा है। वहीं टी-20 मैचों में 20 मिनट के इनिंग ब्रेक को घटाकर 15 मिनट किया जा सकता है। इन प्रस्तावों पर 30 मई को अहमदाबाद में होने वाली ICC बोर्ड बैठक में चर्चा होगी और मंजूरी मिलने पर नए नियम 1 अक्टूबर से लागू किए जा सकते हैं। वर्चुअल मीटिंग के दौरान रखे गए प्रस्ताव क्रिकबज के मुताबिक ये सभी प्रस्ताव गुरुवार को ICC चीफ एग्जीक्यूटिव कमिटी (CEC) की वर्चुअल बैठक में रखे गए। ICC क्रिकेट कमिटी के प्रमुख सौरव गांगुली भी बैठक में शामिल रहे।
कोच को टी-20 वाली आजादी वनडे में भी वनडे में हर पारी में दो ड्रिंक्स ब्रेक होते हैं। अभी ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान सिर्फ सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी ही मैदान पर जा सकते हैं। इसमें भी ड्रिंक्स ले जाने वाले खिलाड़ियों का क्रिकेट ड्रेस में होना अनिवार्य है। प्रस्ताव के मुताबिक हेड कोच को भी खिलाड़ियों से बात करने के लिए मैदान पर आने की परमिशन मिलेगी। टी-20 इंटरनेशनल में कोच को पहले से इसकी इजाजत दी जा चुकी है। टी-20 में ब्रेक 20 से घटाकर 15 मिनट करने पर विचार टी-20 इंटरनेशनल मैच में दोनों पारी के बीच का ब्रेक 20 मिनट से घटाकर 15 मिनट करने का प्रस्ताव है। इससे मैच जल्दी खत्म होंगे और ब्रॉडकास्ट शेड्यूल भी आसान होगा। अवैध गेंदबाजी एक्शन पर हॉकआई की नजर ICC ऑन-फील्ड अंपायरों को हॉकआई तकनीक उपलब्ध कराने पर विचार कर रहा है। इससे मैच के दौरान संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन पर नजर रखी जा सकेगी। ————————————————————- स्पोर्ट्स की ये खबर भी पढ़ें… विमेंस टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप खेलने इंग्लैंड रवाना:तिलक लगाकर विदाई दी गई; पिछले साल वनडे वर्ल्डकप जीता था भारतीय महिला क्रिकेट टीम शनिवार को टी-20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने के लिए मुंबई से इंग्लैंड रवाना हो गई। फैंस ने ढोल-नगाड़ों के बीच प्लेयर्स को तिलक लगाकर खिलाड़ियों को विदाई दी। पूरी खबर पढ़ें…
टेस्ट मैच के बीच लाल की जगह गुलाबी गेंद:ICC की कोशिश- खराब रोशनी के कारण मैच न रुके, दोनों कप्तानों की सहमित जरूरी


