ICC Team Rankings: वनडे में 35 महीने से भारत का दबदबा कायम, T20 रैंकिंग में भी फिर सजा नंबर-1 का ताज

ICC Team Rankings: वनडे में 35 महीने से भारत का दबदबा कायम, T20 रैंकिंग में भी फिर सजा नंबर-1 का ताज

ICC Men’s Team Rankings: भारतीय क्रिकेट टीम का दबदबा सीमित ओवरों के क्रिकेट में लगातार बरकरार है। वनडे फॉर्मेट में टीम इंडिया 35 महीने से आईसीसी रैंकिंग में नंबर-1 बनी हुई है। इस दौरान कई मजबूत टीमें सामने आईं, लेकिन कोई भी भारत से शीर्ष स्थान छीनने में कामयाब नहीं हो सकी। टी-20 इंटरनेशनल में भी भारतीय टीम ने दोबारा नंबर-1 का स्थान हासिल कर लिया है।

वनडे रैंकिंग में भारत ने सितंबर 2023 में पाकिस्तान को पीछे छोड़कर शीर्ष स्थान हासिल किया था। तब से भारतीय टीम ने अपनी बादशाहत कायम रखी है। मौजूदा रैंकिंग में भारत के खाते में 116 रेटिंग प्वाइंट हैं। न्यूजीलैंड 109 प्वाइंट के साथ दूसरे और ऑस्ट्रेलिया 102 प्वाइंट के साथ तीसरे स्थान पर है।

ICC मेंस वनडे टीम रैंकिंग

रैंक टीम मैच पॉइंट्स रेटिंग
1 भारत 33 3,841 116
2 न्यूजीलैंड 35 3,809 109
3 ऑस्ट्रेलिया 29 2,965 102
4 दक्षिण अफ्रीका 28 2,855 102
5 पाकिस्तान 32 3,215 100
6 श्रीलंका 36 3,470 96
7 इंग्लैंड 31 2,898 93
8 अफगानिस्तान 28 2,565 92
9 बांग्लादेश 39 3,251 83
10 वेस्टइंडीज 34 2,624 77

वनडे में भारत का प्रदर्शन

2023 में भारतीय टीम ने 35 वनडे मुकाबले खेले। इनमें से 27 मैचों में उसे जीत मिली, जबकि 7 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। एक मैच का नतीजा नहीं निकल सका। 2024 में भारत ने अपेक्षाकृत कम वनडे खेले। टीम ने सिर्फ तीन मुकाबले खेले, जिसमें दो में हार मिली, जबकि एक मैच टाई रहा।

2025 में भारत ने वनडे क्रिकेट में फिर शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने साल की शुरुआत चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर की। पूरे साल भारत ने 14 वनडे खेले, जिनमें 11 में जीत और तीन में हार मिली।

2026 में अब तक भारत ने 9 वनडे मैच खेले हैं। इनमें पांच मुकाबलों में जीत और चार में हार मिली है। इंग्लैंड की धरती पर भारत को वनडे सीरीज गंवानी पड़ी, लेकिन टीम ने बड़े विरोधियों के खिलाफ प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलना जारी रखा।

ICC मेंस टी-20 टीम रैंकिंग

रैंक टीम मैच पॉइंट्स रेटिंग
1 भारत 61 16,366 268
2 इंग्लैंड 38 10,196 268
3 ऑस्ट्रेलिया 38 9,868 260
4 न्यूजीलैंड 50 12,348 247
5 दक्षिण अफ्रीका 53 12,881 243
6 पाकिस्तान 57 10,679 240
7 वेस्टइंडीज 56 13,079 234
8 बांग्लादेश 53 11,860 224
9 श्रीलंका 44 9,703 221
10 अफगानिस्तान 36 7,935 220

T-20 में भी भारत का जलवा

T20 इंटरनेशनल में भी भारत लंबे समय तक नंबर-1 रहा। फरवरी 2022 से जुलाई 2026 तक भारतीय टीम शीर्ष स्थान पर बनी रही। इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज में 0-4 की हार के बाद भारत को कुछ समय के लिए नंबर-1 की कुर्सी गंवानी पड़ी। हालांकि, जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे T-20 मुकाबले में बड़ी जीत दर्ज करते ही भारतीय टीम ने फिर से शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *