LSG vs PBKS: पंजाब किंग्स ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 68वें मैच लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराकर अपनी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा है। लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में एलएसजी ने 196 का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में पंजाब ने तीन विकेट के नुकसान पर दो ओवर शेष रहते कप्तान श्रेयस अय्यर के शतक की बदौलत शानदार जीत दर्ज की। श्रेयस की इस पारी ने हेड कोच रिकी पोंटिंग को भी अपना मुरीद बना लिया। मैच के बाद पोंटिंग ने उनकी जमकर तारीफ की।
‘उन्होंने हर बार अपना काम पूरा किया’
पोंटिंग ने छह मैच हारने के बाद आई जीत के बाद कहा हमने मुश्किल से ही सही, हमें जो करना था, हमने वही किया। फील्ड में फिर से खराब खेला, उन्हें जितने रन मिलने चाहिए थे, उससे 20 रन ज्यादा दे दिए। काफी क्लिनिकल चेज, खासकर शुरुआत में मुश्किल में पड़ना। कप्तान ने पूरे सीजन ऐसा ही किया है। जब इस तरह से रन चेज होता है, तो उन्होंने लगभग हर बार अपना हाथ ऊपर उठाया है और काम पूरा किया है। आज रात यह उनकी पहली आईपीएल सेंचुरी है। हम इसका जश्न मनाएंगे और फिर कल के नतीजों का इंतजार करेंगे।
‘इंडियन वनडे टीम में वापस देखकर बहुत अच्छा लगा’
उन्होंने कहा कि एक वजह है कि मैंने ऑक्शन में उतने ही पैसे खर्च किए जितने मैंने कुछ साल पहले ( श्रेयस अय्यर पर) किए थे। वह एक जबरदस्त खिलाड़ी हैं, अब बहुत मैच्योर खिलाड़ी और लीडर हैं। ज्यादातर समय वह फील्ड पर अपने इमोशंस को कंट्रोल में रखते हैं। अपने प्लेयर्स से उन्हें जो इज्जत मिलती है, वह किसी से कम नहीं है। उनके साथ काम करके खुशी हुई। उसके सीजन से बहुत खुश हूं। उसे इंडियन वनडे टीम में वापस देखकर बहुत अच्छा लगा। इंडियन टी20 टीम में भी उसका भविष्य बेहतर है।
‘पिछले छह गेम में अलग-अलग समय पर कुछ गलतियां कीं’
पोंटिंग ने आगे कहा कि पहले हाफ में हमने जिस लेवल का क्रिकेट खेला, वैसा मैंने पहले कभी नहीं देखा। फिर हमने पिछले छह गेम में अलग-अलग समय पर कुछ गलतियां कीं। आज का मैच बहुत बेहतर था। वहीं, प्रभसिमरन को शानदार खिलाड़ी बताते हुए उन्होंने कहा कि शायद पिछले कुछ सालों में ही उसे खुद एहसास हुआ है कि वह कितना अच्छा है।
वह और प्रियांश पिछले कुछ सीजन में हमारे लिए बहुत अच्छा रहे हैं। प्रभ को इंडिया ए में भी चुना गया है, जो उसके लिए एक शानदार पहचान है। उसे एक अच्छे रन चेज़ में एक मैच्योर पारी खेलते देखना उसके लिए बहुत अच्छा होगा। हमारे पास यहां एक बहुत अच्छा टीम रूम है। हम लड़कों को एक साथ लाने और RR vs MI मैच देखने की कोशिश करेंगे।






