‘बहुत ज्यादा दर्द में हूं, जख्म को भरने में समय लगेगा’, FIFA वर्ल्ड कप फाइनल हारने के बाद Lionel Messi ने लिखा इमोशनल नोट

‘बहुत ज्यादा दर्द में हूं, जख्म को भरने में समय लगेगा’, FIFA वर्ल्ड कप फाइनल हारने के बाद Lionel Messi ने लिखा इमोशनल नोट

Lionel Messi Emotional Note: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल खत्म हो चुका है। स्पेन ने अर्जेंटीना को हराकर दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया। दूसरी ओर अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी हार के बाद बेहद भावुक नजर आए। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया। मेसी ने लिखा कि इस हार का दर्द बहुत गहरा है और इस जख्म को भरने में अभी समय लगेगा। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अपनी टीम पर पूरा गर्व है। खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में कभी हार नहीं मानी। मुश्किल हालात में भी शानदार वापसी की। यही सफर हमेशा याद रहेगा।

मेसी ने फैंस को कहा- शुक्रिया, स्पेन को दी जीत की बधाई

मेसी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अर्जेंटीना के फैंस को धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश ने टीम का हर कदम पर साथ दिया। यही समर्थन खिलाड़ियों की सबसे बड़ी ताकत बना। उन्होंने लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचने को बड़ी उपलब्धि बताया।

मेसी ने कहा कि इस टीम ने फिर साबित किया कि वह दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में शामिल है। उन्होंने सभी शुभकामनाओं और प्यार के लिए फैंस का आभार जताया। साथ ही स्पेन को विश्व चैंपियन बनने पर बधाई भी दी।

मैड्रिड में हुआ भव्य स्वागत, PM और शाही परिवार ने दी बधाई

इधर विश्व कप जीतने के बाद स्पेन की टीम जब मैड्रिड पहुंची तो खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत हुआ। प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए लिखा- घर वापसी पर स्वागत है…चैंपियंस!।

कप्तान रोड्री और कोच लुईस डे ला फुएंते टीम की अगुवाई करते नजर आए। खिलाड़ियों ने सबसे पहले प्रधानमंत्री और फिर राजा फेलिप VI तथा रानी लेटिज़िया से मुलाकात की। इसके बाद खुली बस में विजय परेड निकाली गई। देखते ही देखते मैड्रिड की सड़कें लाल और पीले रंग में रंग गईं। हजारों फैंस अपने चैंपियंस की एक झलक पाने के लिए उमड़ पड़े। जश्न का समापन प्लाजा डे सिबेल्स में हुआ, जहां खिलाड़ियों ने ट्रॉफी के साथ फैंस का अभिवादन किया। एक तरफ मेसी की आंखों में हार का दर्द था, तो दूसरी तरफ स्पेन में जीत का ऐतिहासिक जश्न।

किसके एक मात्र के गोल से स्पेन बना चैंपियन?

बता दें न्यूयॉर्क न्यू जर्सी स्टेडियम में खेले गए फाइनल का फैसला अतिरिक्त समय में हुआ। स्पेन की ओर से सब्स्टीट्यूट फेरान टोरेस ने 106वें मिनट में निर्णायक गोल दागा। पेड्रो पोरो के क्रॉस और निको विलियम्स के असिस्ट के बाद टोरेस ने मौका नहीं गंवाया। स्पेन ने पूरे मैच में दबदबा बनाए रखा। टीम के पास 68 प्रतिशत बॉल पजेशन रहा। स्पेन ने 20 शॉट लगाए, जिनमें 11 निशाने पर रहे। वहीं अर्जेंटीना सिर्फ चार प्रयास ही कर सकी। इस जीत के साथ स्पेन ने 16 साल बाद फिर से विश्व कप ट्रॉफी उठाई। यह उसका दूसरा FIFA वर्ल्ड कप खिताब है। इससे पहले स्पेन ने नीदरलैंड को हराकर 2010 में वर्ल्ड कप का खिताब जीता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *