FIFA World Cup: फाइनल में हार के बाद लियोनल मेसी के रोने पर अर्जेंटीना ने किया पोस्ट, कहा- आपके आंसू हमारे आंसू हैं

FIFA World Cup: फाइनल में हार के बाद लियोनल मेसी के रोने पर अर्जेंटीना ने किया पोस्ट, कहा- आपके आंसू हमारे आंसू हैं

Argentina Post for Lionel Messi: रविवार को फीफा वर्ल्डकप 2026 के खिताबी मुकाबले में अर्जेंटीना को स्पेन के खिलाफ 0-1 से हार का सामना करना पड़ा। इस हार ने अर्जेंटीना का लगातार दूसरी बार खिताब जीतने का सपना तोड़ दिया। फाइनल में अर्जेंटीना की टीम पूरे मैच में लय से भटकी नजर आई,। खिताबी मुकाबले में हार के बाद कप्तान लियोनल मेसी अपने आंसुओं को रोक नहीं पाए और फूट-फूट कर रोते नजर आए, जिसको लेकर अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन ने एक खाश पोस्ट किया।

मेसी के आंसू देख अर्जेंटीना ने किया खास पोस्ट

स्पेन के खिलाफ फाइनल मैच में अपने प्रदर्शन और खिताबी मुकाबले में मिली हार से मेसी रोते हुए नजर आए। मेसी के लिए अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन ने लिखा, “कप्तान, आपके आंसू हमारे आंसू हैं। आपने हमें जिंदगी की सबसे बड़ी खुशियां दीं। आपके समर्पण, उस जादू और आखिरी पल तक अपना सब कुछ झोंक देने के लिए आपका शुक्रिया। हम आपसे हमेशा प्यार करेंगे, लियो।”

फाइनल से पहले दमदार रहा मेसी का फॉर्म

लियोनल मेसी का प्रदर्शन फीफा वर्ल्ड कप 2026 में शानदार रहा। उन्होंने टूर्नामेंट में कुल 8 गोल और चार असिस्ट किए। मेसी ने सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ अर्जेंटीना को मिली जीत में अहम भूमिका निभाई। मेसी ने इस विश्व कप में कई बड़े रिकॉर्ड्स को भी अपने नाम किया। मेसी विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा असिस्ट (12) करने वाले खिलाड़ी बने।

मेसी ने पूर्व दिग्गज खिलाड़ी पेले (10) को पीछे छोड़ा। वह तीन विश्व कप के फाइनल में खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने। मेसी अपनी कप्तानी में अर्जेंटीना को फाइनल तक पहुंचाने वाले पहले कप्तान बने। वह विश्व कप के फाइनल में खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बने। स्पेन के खिलाफ मेसी 39 साल और 25 दिन की उम्र में मैदान पर उतरे। मेसी ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ सबसे ज्यादा वर्ल्ड कप (6) खेलने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

खिताबी मुकाबले में अर्जेंटीना के इस दिग्गज खिलाड़ी का जादू देखने को नहीं मिला। स्पेन के खिलाफ फाइनल मुकाबले में पूरी टीम गेंद पर पोजेशन बनाने के लिए संघर्श करती नजर आई, जिसकी वजह से गोल करने का मौका तो दूर, टीम के लिए मौके बनाना मुश्किल हो गया और अतिरिक्त समय में फेरान टोरेस के गोल की बदौलत स्पेन ने खिताब जीत लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *