ACB Trap: ED से हूं… अंदर कर दूंगा… CA से ईडी का पुलिसकर्मी बनकर मांगे पंद्रह लाख, सीए भी कम नहीं था…

ACB Trap: ED से हूं… अंदर कर दूंगा… CA से ईडी का पुलिसकर्मी बनकर मांगे पंद्रह लाख, सीए भी कम नहीं था…

ACB Trap: राजस्थान के सीकर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी का फर्जी अधिकारी बनकर वसूली करने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है। इस शातिर आरोपी ने खुद को ईडी का अधिकारी बताकर एक चार्टर्ड अकाउंटेंट को डराया और उससे लाखों रुपये की रिश्वत की मांग की। आखिर मामला एसीबी तक पहुंचा और उसे अरेस्ट कर लिया गया है।

15 लाख की डिमांड, 13 लाख लेते गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार आरोपी ने पीड़ित सीए से कुल 15 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। भ्रष्टाचार के इस खेल की शुरुआत तब हुई जब कथित ईडी के सीनियर हेड कांस्टेबल उत्तम पांडेय ने वेरिफिकेशन के नाम पर पहले ही 2 लाख रुपये वसूल लिए थे। शनिवार को जब आरोपी शेष 13 लाख रुपये की भारी.भरकम राशि ले रहा था, तभी जयपुर एसीबी की टीम ने उसे जाल बिछाकर रंगे हाथों दबोच लिया।

असली अधिकारी या केवल नाम का सहारा… जांच शुरू

एसीबी अब इस गुत्थी को सुलझाने में जुटी है कि गिरफ्तार आरोपी वास्तव में ईडी का कोई कर्मचारी है या वह केवल विभाग के नाम का खौफ दिखाकर अवैध वसूली कर रहा था। ब्यूरो के अधिकारी इस बात की गहराई से तफ्तीश कर रहे हैं कि आरोपी ने इससे पहले भी कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है।

भ्रष्टाचार पर एसीबी का कड़ा प्रहार

जयपुर एसीबी द्वारा सीकर में की गई इस त्वरित कार्रवाई ने सरकारी विभागों के नाम पर ठगी करने वाले गिरोहों में हड़कंप मचा दिया है। ब्यूरो ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई भी व्यक्ति किसी केंद्रीय या राज्य जांच एजेंसी के नाम पर डरा.धमकाकर पैसों की मांग करेए तो तुरंत इसकी सूचना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *