पत्नी के घर छोड़ने पर पति ने लगाई फांसी:पलवल में बच्चों को पिता के पास छोड़ा, किराए पर रहता था युवक

पत्नी के घर छोड़ने पर पति ने लगाई फांसी:पलवल में बच्चों को पिता के पास छोड़ा, किराए पर रहता था युवक

पलवल के ईश्वर नगर स्थित एक मकान में अपने दो बच्चों के साथ किराए पर रह रहे एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें पत्नी द्वारा घर छोड़ने का जिक्र किया गया है। पुलिस ने इस मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कैंप थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल के अनुसार, मकान मालिक सतवीर ने कैंप थाना की किठवाड़ी पुल पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि मृतक देवेंद्र उनके मकान में किराए पर रहता था और मजदूरी करके अपने दोनों बच्चों का पालन-पोषण करता था। सतवीर ने बताया कि देवेंद्र पिछले कुछ समय से परेशान चल रहा था। 8 जून की रात को जब उसके दोनों बच्चे कमरे के अंदर सो रहे थे, तभी देवेंद्र ने छत में लगे हुक से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह घटना का पता चलते ही मकान मालिक ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। बच्चों को पिता के पास छोड़कर चली गई पत्नी पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और कमरे की तलाशी ली। बेड पर कुछ कागजात मिले, जिनकी बारीकी से जांच करने पर पुलिस को मृतक देवेंद्र द्वारा लिखे गए चार सुसाइड नोट बरामद हुए। सुसाइड नोट के मुताबिक, देवेंद्र की पत्नी लक्ष्मी मकान बेचने से प्राप्त हुए रुपए लेकर कुछ माह पहले घर से चली गई थी और दोनों छोटे बच्चों को देवेंद्र के पास ही छोड़ गई थी। पत्नी के इस कदम के कारण देवेंद्र मानसिक तनाव में था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस ने सुसाइड नोट में मिले पत्नी लक्ष्मी के मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। पुलिस ने मामले में आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *