कैथल में नगर परिषद की हाऊस की बैठक आज:113 करोड़ के बजट पर होगी चर्चा, हंगामे की संभावना

कैथल में नगर परिषद की हाऊस की बैठक आज:113 करोड़ के बजट पर होगी चर्चा, हंगामे की संभावना

कैथल में आज नगर परिषद की बजट मीटिंग आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद की चेयरपर्सन सुरभि गर्ग की ओर से की जाएगी। बैठक हंगामेदार होने की संभावना है। हालांकि मीटिंग की सूचना सभी पार्षदों को भेजी गई है, लेकिन कई पार्षदों ने बैठक को लेकर दी गई सूचना पर ऐतराज भी जताया है। समय पर नहीं दी सूचना पार्षदों का कहना है कि बैठक की सूचना 72 घंटे पहले सभी पार्षदों को देनी चाहिए, लेकिन बैठक से एक दिन पहले शाम को सूचना दी है। इससे उनमें नाराजगी है। हालांकि बैठक में तो वे पहुंचेंगे, लेकिन नियमों के बारे में चर्चा जरूर करेंगे। 13 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तावित बता दें कि बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए 113 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तावित किया गया है। जबकि वर्ष 2025-26 का बजट 86.46 करोड़ था। इस हिसाब से इस साल करीब 27 करोड़ रुपए अधिक का बजट प्रस्तुत किया जाएगा। इसके अलावा शहर के बड़े प्रोजेक्ट सिटी एवं बैंक स्क्वेयर और प्रताप गेट में एक पार्क निर्माण सहित अन्य कार्यों पर भी चर्चा की जाएगी। नगर परिषद की चेयरपर्सन सुरभि गर्ग ने कहा कि बैठक में बजट को लेकर चर्चा की जाएगी। सभी पार्षदों को सूचना दे दी गई है। बैठक में सभी पार्षदों की सहमति के बाद जरूरी निर्णय लिए जाएंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *