मधुबनी में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार:लूट और राहुल यादव हत्या केस का खुलासा, बाइक-नंबर प्लेट- बैग बरामद, नेपाल में बेचने की बात कबूली

मधुबनी में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार:लूट और राहुल यादव हत्या केस का खुलासा, बाइक-नंबर प्लेट- बैग बरामद, नेपाल में बेचने की बात कबूली

मधुबनी पुलिस ने रहिका थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना और अरेर थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर राहुल यादव की हत्या के मामले में एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार अपराधी की पहचान बासोपट्टी थाना के घाट मढ़िया गांव निवासी मिश्रा सतीश कुमार सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक बाइक, अलग-अलग कांडों में लूटी गई मोटरसाइकिलों के दो नंबर प्लेट और वादी का छीना हुआ एक बैग जब्त किया है। सतीश कुमार सिंह पर जिले के रहिका, नरहिया सहित अन्य थानों में एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। सतीश को बासोपट्टी से गिरफ्तार किया गया
रहिका थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना के सफल उद्भेदन के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-01 के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इस टीम ने तकनीकी सहायता और अन्य साक्ष्य संकलन के आधार पर रहिका थाना कांड संख्या 53/26 और 54/26 का सफल अनुसंधान किया। इसी क्रम में कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त मिश्रा सतीश कुमार सिंह को बासोपट्टी से गिरफ्तार किया गया। कोशी नहर के पास गोली मारकर की गई थी
राहुल यादव की हत्या 9 मार्च को अरेर थाना अंतर्गत पार्जुआर पंचायत के दहिला और जेठियानी गांव के बीच कोशी नहर के पास गोली मारकर की गई थी। इस संबंध में अरेर थाना में कांड संख्या 70/26 दर्ज किया गया था। इस हत्याकांड के अभियुक्त श्रवण यादव और आदित्य कुमार झा के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर रहिका थाना कांड संख्या 53/26 और 54/26 में लूटे गए कुछ सामान बरामद किए गए। इनमें रहिका थाना क्षेत्र से लूटी गई मोटरसाइकिल के नंबर प्लेट और वादी का छीना हुआ बैग शामिल है। मोटरसाइकिलों को नेपाल में बेच देते थे
गिरफ्तार अभियुक्त सतीश कुमार सिंह ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया है कि वे सभी मिलकर लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे और लूटी हुई मोटरसाइकिलों को नेपाल में बेच देते थे। उसने यह भी स्वीकार किया कि राहुल की हत्या भी उन्हीं लोगों ने की थी। रहिका थाना द्वारा संबंधित कांड दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी को विधि सम्मत आवश्यक कार्रवाई के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मधुबनी पुलिस ने रहिका थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना और अरेर थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर राहुल यादव की हत्या के मामले में एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार अपराधी की पहचान बासोपट्टी थाना के घाट मढ़िया गांव निवासी मिश्रा सतीश कुमार सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक बाइक, अलग-अलग कांडों में लूटी गई मोटरसाइकिलों के दो नंबर प्लेट और वादी का छीना हुआ एक बैग जब्त किया है। सतीश कुमार सिंह पर जिले के रहिका, नरहिया सहित अन्य थानों में एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। सतीश को बासोपट्टी से गिरफ्तार किया गया
रहिका थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना के सफल उद्भेदन के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-01 के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इस टीम ने तकनीकी सहायता और अन्य साक्ष्य संकलन के आधार पर रहिका थाना कांड संख्या 53/26 और 54/26 का सफल अनुसंधान किया। इसी क्रम में कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त मिश्रा सतीश कुमार सिंह को बासोपट्टी से गिरफ्तार किया गया। कोशी नहर के पास गोली मारकर की गई थी
राहुल यादव की हत्या 9 मार्च को अरेर थाना अंतर्गत पार्जुआर पंचायत के दहिला और जेठियानी गांव के बीच कोशी नहर के पास गोली मारकर की गई थी। इस संबंध में अरेर थाना में कांड संख्या 70/26 दर्ज किया गया था। इस हत्याकांड के अभियुक्त श्रवण यादव और आदित्य कुमार झा के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर रहिका थाना कांड संख्या 53/26 और 54/26 में लूटे गए कुछ सामान बरामद किए गए। इनमें रहिका थाना क्षेत्र से लूटी गई मोटरसाइकिल के नंबर प्लेट और वादी का छीना हुआ बैग शामिल है। मोटरसाइकिलों को नेपाल में बेच देते थे
गिरफ्तार अभियुक्त सतीश कुमार सिंह ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया है कि वे सभी मिलकर लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे और लूटी हुई मोटरसाइकिलों को नेपाल में बेच देते थे। उसने यह भी स्वीकार किया कि राहुल की हत्या भी उन्हीं लोगों ने की थी। रहिका थाना द्वारा संबंधित कांड दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी को विधि सम्मत आवश्यक कार्रवाई के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *