हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अगले तीन दिन शिमला में उपलब्ध नहीं होंगे। कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए स्टार प्रचारक बना रखा है। लिहाजा सीएम सुक्खू कल कोलकाता में चुनाव प्रचार करेंगे। मुख्यमंत्री सुक्खू आज दोपहर बाद शिमला से दिल्ली रवाना होंगे। आज रात को दिल्ली में रुकेंगे। इसके बाद सुक्खू कल सुबह (18 अप्रैल को) कलकता पहुंचकर कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। कल शाम कोलकाता रुकेंगे सीएम सुक्खू सीएम वहां विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेते हुए जनसभाओं को संबोधित करने की संभावना है। कल शाम को सीएम कलकता में ही रुकेंगे। उनकी वापसी का कार्यक्रम अभी तय नहीं हुआ है। हाईकमान ने सुक्खू को दिया चुनाव प्रचार का जिम्मा पश्चिम बंगाल में इन दिनों विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार चल रहा है। कांग्रेस पार्टी देशभर के बड़े नेताओं को इन चुनाव में उतार रही है। हिमाचल सीएम को भी हाईकमान ने चुनाव प्रचार का जिम्मा दिया है। इसके लिए सीएम सुक्खू कल दोपहर तक कोकलाता पहुंच जाएंगे।


