तेज रफ्तार बोलेरो बिजली के पोल से टकराई:शराब की बोतलें मिलने से मचा हड़कंप, बिना नंबर प्लेट की गाड़ी हादसे के बाद छोड़कर फरार हुआ ड्राइवर

तेज रफ्तार बोलेरो बिजली के पोल से टकराई:शराब की बोतलें मिलने से मचा हड़कंप, बिना नंबर प्लेट की गाड़ी हादसे के बाद छोड़कर फरार हुआ ड्राइवर

जयपुर के झालाना (जेएलएन मार्ग) क्षेत्र में मंगलवार दोपहर साढ़े 12 बजे बाद एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए बिजली के पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बिजली का पोल टूटकर सड़क पर गिर गया। हादसे के बाद वाहन ड्राइवर मौके से फरार हो गया। गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें बीयर और शराब की बोतलें और कैन मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आगे-पीछे दोनों नंबर प्लेट गायब हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को बोलेरो में आगे और पीछे दोनों तरफ नंबर प्लेट नहीं मिली। ऐसे में वाहन की पहचान और चालक तक पहुंचना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। पुलिस अब चेसिस नंबर और अन्य तकनीकी माध्यमों से वाहन मालिक का पता लगाने में जुटी है। सड़क पर गिरा पोल, फैले बिजली के तार मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली का पोल टूटकर सड़क पर गिर गया और उसके तार सड़क पर फैल गए। हादसे के बाद काफी देर तक पोल और तार सड़क पर पड़े रहे, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रही। युवक ने दिखाई समझदारी, टाला बड़ा खतरा घटना के बाद वहां से गुजर रहे एक युवक ने सड़क पर पड़े पोल और तारों को किनारे करने का प्रयास किया तथा रास्ता साफ कराया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते यह कदम नहीं उठाया जाता तो करंट लगने या सड़क दुर्घटना का खतरा बना रह सकता था। पुलिस ने वाहन किया जब्त सूचना मिलने पर गांधी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त बोलेरो को जब्त कर लिया। पुलिस वाहन मालिक और हादसे के समय गाड़ी चला रहे चालक की तलाश कर रही है। कई सवालों के जवाब तलाश रही पुलिस पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हादसे के समय वाहन कौन चला रहा था, दुर्घटना की वास्तविक वजह क्या थी, वाहन पर नंबर प्लेट क्यों नहीं थी और चालक हादसे के बाद गाड़ी छोड़कर मौके से क्यों फरार हो गया। मामले की जांच जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *