सिरसा जिले में भारी ओलावृष्टि, लाखों क्विंटल गेहूं भीगा:डबवाली में अचानक बदला मौसम, पेड़ गिरे व बिजली रही गुल

सिरसा जिले में भारी ओलावृष्टि, लाखों क्विंटल गेहूं भीगा:डबवाली में अचानक बदला मौसम, पेड़ गिरे व बिजली रही गुल

सिरसा जिले में बीती रात्रि को मौसम में अचानक बदलाव आया। डबवाली खंड में तेज बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि हुई, जिससे अनाज मंडियों और खरीद केंद्रों में लाखों क्विंटल गेहूं भीग गया। ऐलनाबाद व रानियां में भी कई जगह बारिश व ओलावृष्टि हुई। कई जगह मंडी में काफी नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार, यह ओलावृष्टि रात करीब 8:17 बजे शुरू हुई और रातभर तक तेज ठंडी हवाएं जारी रही। स्थानीय लोगों के मुताबिक, ओलावृष्टि इतनी भीषण थी कि ओलों के गिरने की आवाज पत्थरों के टकराने जैसी सुनाई दे रही थी। इससे पहले भी बारिश व ओलावृष्टि हो चुकी है। शहर की ओर ओले कम गिरे। इस दौरान आसमान में बिजली की गर्जना भी सुनाई दी। घरों के कोनों में सफेद बर्फ की चादर बिछ गई। ऐसे में रोड से गुजरने वाले वाहन चालकों को भी परेशानी उठानी पड़ी। गाड़ियां साइड में रोकनी पड़ी। कई जगह पेड़ भी गिर गए। इन एरिया में गेहूं भीग गया डबवाली के विभिन्न गांवों में बने खरीद केंद्र। जिनमें कालुआना, बिज्जूवाली, गोरीवाला, रत्ता खेड़ा और रिसालिया खेड़ा शामिल हैं। यहां अनाज मंडी में रखा लाखों क्विंटल गेहूं बारिश और ओलावृष्टि से भीग गया। कारण बताया जा रहा है कि मंडियों में उठान में देरी है और किसान द्वारा मंडी में फसल बेचने के सप्ताह या 10 दिन तक मंडी से उठान नहीं हो रहा है। इससे किसान के खाते में पैसे आने में भी देरी लगती है। बिजली रही गुल मौसम में आए इस बदलाव के कारण पूरे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। आंधी के चलते कुछ जगह पर बिजली के खंभे गिर गए और कुछ रेतीले एरिया में बिजली लाइनें भी क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, बिजली निगम की टीम खंभे व लाइनों को दुरुस्त करने में लगी है। दोपहर तक बिजली आने की संभावना है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *