जहानाबाद में बीती रात एक ट्रांसपोर्ट ट्रक में भीषण आग लग गई। इस घटना में होंडा कंपनी की लगभग 40 नई गाड़ियां पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। यह ट्रक शहर के नूतन होंडा शोरूम में गाड़ियों की डिलीवरी के लिए पहुंचा था। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक शोरूम के पास खड़ा था जब उसमें अचानक आग लग गई। आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और ट्रक पर लदी सभी गाड़ियां उसकी चपेट में आ गईं। फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। दमकल की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल की दो गाड़ियों की मदद से आग को आसपास के इलाके में फैलने से रोका गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। शोरूम स्टाफ के अनुसार, ट्रक में लगभग 40 नई गाड़ियां लदी थीं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये है। घटना के समय शोरूम बंद हो चुका था और सभी कर्मचारी जा चुके थे। आग लगने की सूचना मिलने के बाद स्टाफ मौके पर पहुंचा। घटना के बाद ट्रक चालक फरार बताया गया है कि आग लगने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। हालांकि, संबंधित थाने के प्रभारी देवकांत वर्मा ने इस घटना के संबंध में किसी भी जानकारी से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि उनके पास फिलहाल इस मामले से जुड़ी कोई सूचना नहीं है। फायर ब्रिगेड की अनुमंडल पदाधिकारी स्नेहा कुमारी ने पुष्टि की कि कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन ट्रक पर लदी सभी गाड़ियां पूरी तरह जलकर नष्ट हो गईं। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। जहानाबाद में बीती रात एक ट्रांसपोर्ट ट्रक में भीषण आग लग गई। इस घटना में होंडा कंपनी की लगभग 40 नई गाड़ियां पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। यह ट्रक शहर के नूतन होंडा शोरूम में गाड़ियों की डिलीवरी के लिए पहुंचा था। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक शोरूम के पास खड़ा था जब उसमें अचानक आग लग गई। आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और ट्रक पर लदी सभी गाड़ियां उसकी चपेट में आ गईं। फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। दमकल की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल की दो गाड़ियों की मदद से आग को आसपास के इलाके में फैलने से रोका गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। शोरूम स्टाफ के अनुसार, ट्रक में लगभग 40 नई गाड़ियां लदी थीं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये है। घटना के समय शोरूम बंद हो चुका था और सभी कर्मचारी जा चुके थे। आग लगने की सूचना मिलने के बाद स्टाफ मौके पर पहुंचा। घटना के बाद ट्रक चालक फरार बताया गया है कि आग लगने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। हालांकि, संबंधित थाने के प्रभारी देवकांत वर्मा ने इस घटना के संबंध में किसी भी जानकारी से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि उनके पास फिलहाल इस मामले से जुड़ी कोई सूचना नहीं है। फायर ब्रिगेड की अनुमंडल पदाधिकारी स्नेहा कुमारी ने पुष्टि की कि कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन ट्रक पर लदी सभी गाड़ियां पूरी तरह जलकर नष्ट हो गईं। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।


