पूर्णिया में मैट्रिक परीक्षा दे रही छात्रा की तबीयत बिगड़ी:सेकेंड शिफ्ट में इंग्लिश का पेपर था, गंभीर हालत में GMCH में चल रहा इलाज

पूर्णिया में मैट्रिक परीक्षा दे रही छात्रा की तबीयत बिगड़ी:सेकेंड शिफ्ट में इंग्लिश का पेपर था, गंभीर हालत में GMCH में चल रहा इलाज

पूर्णिया में सोमवार को मैट्रिक परीक्षा के मेन पेपर का आखिरी दिन था। एग्जाम हॉल में अचानक एक छात्र की तबीयत बिगड़ गई। वो दूसरी परीक्षार्थियों की तरह इंग्लिश का पेपर लिख रही थी, तभी उसकी तबीयत बिगड़ गई। छात्रा को GMCH पूर्णिया में एडमिट कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। छात्रा की पहचान चंपानगर निवासी पंचलाल मंडल की बेटी रिम्मी कुमारी (16) के रूप में की गई है। जो पूर्णिया सदर स्थित डॉन स्कूल एग्जम सेंटर पर परीक्षा देने पहुंची थी। छात्रा के पिता पंचलाल मंडल ने बताया कि बेटी बाकी दिनों की तरह चचेरे भाई के साथ सेकेंड शिफ्ट की परीक्षा देने एग्जाम सेंटर पर पहुंची थी। परीक्षा शुरू होने के कुछ ही देर बाद, उसने आधा पेपर लिखा था, तभी अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। छात्रा की बिगड़ती तबीयत को देखते हुए शिक्षकों ने शोर मचाया, जिसके बाद परीक्षा केंद्र पर तैनात सभी कर्मी वहां जमा हो गए। ड्यूटी पर मौजूद महिला सिपाही मंजू कुमारी ने एम्बुलेंस बुलाई और छात्रा को आनन फानन में GMCH पूर्णिया में एडमिट कराया गया।
डॉक्टरों की टीम निगरानी कर रही है ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों की एक टीम रिम्मी की निगरानी कर रही है। महिला सिपाही मंजू कुमारी ने बताया कि घटना के तुरंत बाद परिजनों को फोन से सूचना दी गई। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल के लिए रवाना हो गए। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पूर्णिया में सोमवार को मैट्रिक परीक्षा के मेन पेपर का आखिरी दिन था। एग्जाम हॉल में अचानक एक छात्र की तबीयत बिगड़ गई। वो दूसरी परीक्षार्थियों की तरह इंग्लिश का पेपर लिख रही थी, तभी उसकी तबीयत बिगड़ गई। छात्रा को GMCH पूर्णिया में एडमिट कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। छात्रा की पहचान चंपानगर निवासी पंचलाल मंडल की बेटी रिम्मी कुमारी (16) के रूप में की गई है। जो पूर्णिया सदर स्थित डॉन स्कूल एग्जम सेंटर पर परीक्षा देने पहुंची थी। छात्रा के पिता पंचलाल मंडल ने बताया कि बेटी बाकी दिनों की तरह चचेरे भाई के साथ सेकेंड शिफ्ट की परीक्षा देने एग्जाम सेंटर पर पहुंची थी। परीक्षा शुरू होने के कुछ ही देर बाद, उसने आधा पेपर लिखा था, तभी अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। छात्रा की बिगड़ती तबीयत को देखते हुए शिक्षकों ने शोर मचाया, जिसके बाद परीक्षा केंद्र पर तैनात सभी कर्मी वहां जमा हो गए। ड्यूटी पर मौजूद महिला सिपाही मंजू कुमारी ने एम्बुलेंस बुलाई और छात्रा को आनन फानन में GMCH पूर्णिया में एडमिट कराया गया।
डॉक्टरों की टीम निगरानी कर रही है ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों की एक टीम रिम्मी की निगरानी कर रही है। महिला सिपाही मंजू कुमारी ने बताया कि घटना के तुरंत बाद परिजनों को फोन से सूचना दी गई। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल के लिए रवाना हो गए। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *