देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC बैंक के 2 सीनियर अफसरों पर बिजनेस सीक्रेट्स (गोपनीय जानकारी) लीक करने का आरोप लगा है। बैंक ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों अफसर बड़े डिपार्टमेंट्स संभाल रहे हैं। फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि लीक हुई जानकारी का कोई गलत इस्तेमाल हुआ है या नहीं, जिसके बाद उन पर कार्रवाई तय होगी। बता दें कि 27 अक्टूबर को अनूप बागची बैंक की कमान संभालेंगे। बैंक का पक्ष: जांच पूरी होने पर कार्रवाई करेंगे HDFC बैंक के प्रवक्ता ने कहा है कि मामले की जांच चल रही है। हालांकि, बैंक ने अफसरों के नाम या जांच में क्या निकला, इस पर कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया। बैंक का कहना है कि जांच पूरी होते ही रिपोर्ट के आधार पर जरूरी कार्रवाई की जाएगी और वे ईमानदारी से काम करने के नियमों से कोई समझौता नहीं करेंगे। 27 अक्टूबर को नए CEO अनुप बागची कमान संभालेंगे यह मामला ऐसे वक्त सामने आया है जब 27 अक्टूबर को अनुप बागची HDFC बैंक के नए CEO बनने जा रहे हैं। ICICI बैंक में लंबा अनुभव रखने वाले अनुप बागची HDFC बैंक की कमान संभालने वाले पहले बाहरी अधिकारी होंगे। बैंक में सीनियर अफसरों पर लगे आरोपों और चल रही उथल-पुथल के कारण उनके शुरुआती दिन चुनौतियों भरे हो सकते हैं। बड़े अधिकारियों के इस्तीफे और विवादों से बढ़ी हलचल पिछले कुछ महीनों से बैंक के अंदर की खींचतान खुलकर सामने आ रही है: 28% गिरा शेयर, 10.86 लाख करोड़ की कंपनी 1994 में शुरू हुए HDFC बैंक की कुल वैल्यू करीब 10.86 लाख करोड़ रुपए है। हालांकि, अंदरूनी विवादों और सीनियर अफसरों के इस्तीफों के चलते इस साल इसके शेयर की कीमत में करीब 28% की बड़ी गिरावट आ चुकी है।
HDFC के 2 अफसरों पर सीक्रेट लीक करने का आरोप:बोर्ड को जांच रिपोर्ट सौंपी; 27 अक्टूबर को अनुप बागची बैंक की कमान संभालेंगे

