HD Kumaraswamy ने फ्लैश चार्जिंग Electric Bus प्रस्ताव की समीक्षा की

HD Kumaraswamy ने फ्लैश चार्जिंग Electric Bus प्रस्ताव की समीक्षा की

भारी उद्योग मंत्री एच डी कुमारस्वामी ने सोमवार को उच्च क्षमता, स्वच्छ एवं सक्षम परिवहन प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए फ्लैश चार्जिंग पर आधारित आर्टिकुलेटेड इलेक्ट्रिक बस प्रणाली की शुरुआत से संबंधित प्रस्ताव की समीक्षा बैठक की। इस बैठक में भारी उद्योग मंत्रालय, नीति आयोग, वित्त मंत्रालय, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, बिजली मंत्रालय, आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए। कुमारस्वामी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा कि प्रस्तावित परिवहन प्रणाली में लगभग 130 यात्रियों की क्षमता वाली 18 मीटर लंबी बाई-आर्टिकुलेटेड इलेक्ट्रिक बसें शामिल हैं, जिन्हें छोटे स्टॉप पर तेज फ्लैश या अवसर आधारित चार्जिंग से संचालित किया जाएगा।

बाई-आर्टिकुलेटेड इलेक्ट्रिक बस दो जोड़ वाली, लंबी और अधिक यात्रियों को ले जाने में सक्षम बैटरी-चालित बस होती है। उन्होंने कहा कि फ्लैश चार्चिंग तकनीक से इन बसों की चार्जिंग में लगने वाले समय में कमी आएगी और इनका संचालन निरंतर बनाए रखना संभव होगा। कुमारस्वामी ने कहा, “हमने ऐसे नवाचारपूर्ण समाधानों की संभावनाओं पर चर्चा की, जो भारत में स्वच्छ, दक्ष और भविष्य के लिए तैयार शहरी परिवहन को मजबूत कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *