पुराने मामले में आरोपी को गुजरात एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

भास्कर न्यूज|शाहपुर करनामेपुर थाना क्षेत्र के ईश्वरपुरा गांव से सोमवार देर रात गुजरात एसटीएफ टीम ने करनामेपुर थाना पुलिस की सहयोग से वर्ष 2012 में गुजरात के सूरत शहर में हुए हत्या मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान ईश्वरपुरा गांव का रहने वाला भोला सिंह के रूप में हुई है। गिरफ्तार किया गया आरोपी 2012 में हुई हत्याकांड के बाद से ही फरार चल रहा था। पुलिस ने बताया कि वर्ष 2012 में सूरत शहर में घर में चोरी की एक घटना के दौरान गृहस्वामी की निर्गम हत्या कर दी गई थी। उसी हत्याकांड मामले में यह आरोपी अपनी पहचान बदलकर अलग-अलग स्थानों पर छिपकर रह रहा था। इसकी तलाश गुजरात पुलिस द्वारा काफी वर्षों से लगातार की जा रही थी। गिरफ्तार किए गए आरोपी को गुजरात से आई गुजरात पुलिस की एसटीएफ टीम अपने साथ लेकर चली गई है। भास्कर न्यूज|शाहपुर करनामेपुर थाना क्षेत्र के ईश्वरपुरा गांव से सोमवार देर रात गुजरात एसटीएफ टीम ने करनामेपुर थाना पुलिस की सहयोग से वर्ष 2012 में गुजरात के सूरत शहर में हुए हत्या मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान ईश्वरपुरा गांव का रहने वाला भोला सिंह के रूप में हुई है। गिरफ्तार किया गया आरोपी 2012 में हुई हत्याकांड के बाद से ही फरार चल रहा था। पुलिस ने बताया कि वर्ष 2012 में सूरत शहर में घर में चोरी की एक घटना के दौरान गृहस्वामी की निर्गम हत्या कर दी गई थी। उसी हत्याकांड मामले में यह आरोपी अपनी पहचान बदलकर अलग-अलग स्थानों पर छिपकर रह रहा था। इसकी तलाश गुजरात पुलिस द्वारा काफी वर्षों से लगातार की जा रही थी। गिरफ्तार किए गए आरोपी को गुजरात से आई गुजरात पुलिस की एसटीएफ टीम अपने साथ लेकर चली गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *