Greater Noida में युवती की खुदकुशी के बाद प्रेमी दीपक सोलंकी पर FIR

Greater Noida में युवती की खुदकुशी के बाद प्रेमी दीपक सोलंकी पर FIR

नोएडा (उत्तर प्रदेश), छह अक्टूबर ग्रेटर नोएडा में एक युवती की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उसके कथित प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मूलरूप से अलीगढ़ की रहने वाली 25 वर्षीय गीतेश का शव 28 सितंबर को ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कस्बे स्थित उसके किराए के घर में फंदे से लटका मिला था।

सूरजपुर थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में युवती के पिता ने मंगलवार को शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें गीतेश के कथित प्रेमी दीपक सोलंकी पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है। उन्होंने शिकायत का हवाला देते हुए बताया कि गीतेश अगस्त में अपनी बड़ी बहन के साथ रहने के लिए सूरजपुर आई थी। इसी दौरान उसकी पहचान सोलंकी से हुई और दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया।

थाना प्रभारी ने कहा, ‘‘युवती के पिता ने शिकायत में सोलंकी पर उनकी बेटी को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।’’
उन्होंने बताया कि मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *