ECI मामले पर Congress का केंद्र पर वार, Jairam Ramesh ने सुरक्षा घेराबंदी पर उठाए सवाल

ECI मामले पर Congress का केंद्र पर वार, Jairam Ramesh ने सुरक्षा घेराबंदी पर उठाए सवाल

नयी दिल्ली, छह अक्टूबर कांग्रेस ने मंगलवार को निर्वाचन आयोग के मामले को लेकर प्रधानमंत्री और गृह मंत्री पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार रूपी “कठपुतली” के माध्यम से पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बड़े पैमाने पर हेरफेर और धांधली करवाई ताकि भाजपा किसी भी कीमत पर जीत सके। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर एक खबर का हवाला देते हुए कहा कि इस कथित चुनावी हेरफेर की निगरानी मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने की और अब केवल ‘‘कठपुतली’’ को ही नहीं, बल्कि ‘‘कठपुतली को नचाने वाले दोनों लोगों” को भी जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज ‘इंडिया जनबंधन’ के सांसदों के साथ-साथ आमंत्रित अन्य विपक्षी सांसद भी शांतिपूर्ण तरीके से निर्वाचन आयोग तक मार्च करेंगे और मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग करेंगे।

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि संसद परिसर में ‘‘अभूतपूर्व सुरक्षा घेराबंदी’’ की जा रही है और यह ‘‘कठपुतली नचाने वाली जोड़ी की अत्यधिक घबराहट’’ का संकेत है। रमेश ने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव ‘‘बड़े पैमाने पर हेरफेर और धांधली’’ का उदाहरण है तथा अब संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई होना ‘‘सिर्फ समय की बात’’ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *