दरभंगा में कायस्थ परिवार मिलन समारोह और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह समारोह राजेंद्र भवन (टाउन हॉल) में आयोजित हुआ, जिसमें जिले भर के कायस्थ परिवारों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। उद्घाटन विधायक समृद्ध वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि के तौर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के अध्यक्ष राकेश कुमार सिन्हा मौजूद रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम समारोह का मुख्य आकर्षण रहा। छोटे-छोटे बच्चों ने झिझिया, छठ, सामा-चकेवा जैसे पारंपरिक एवं धार्मिक गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का दिल जीत लिया। सबको साथ लेकर चलने का प्रयास विधायक समृद्ध वर्मा ने समाज की एकजुटता, युवाओं की भागीदारी और बिहार के समग्र विकास पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भले ही वे अपने क्षेत्र से दूर रहते हों, लेकिन पूरा बिहार, खासकर दरभंगा उन्हें अपने परिवार जैसा ही लगता है। एनडीए को ‘पांडवों’ की तरह जनता का समर्थन मिला है। हमारी प्राथमिकता है कि कोई भी व्यक्ति दुखी न रहे और सभी को साथ लेकर विकास की राह पर आगे बढ़ा जाए। इस तरह के महासभा कार्यक्रम समाज को जोड़ने का काम करते हैं और एक मजबूत ‘ब्रिज’ का निर्माण करते हैं। जिससे लोगों के बीच संवाद और सहभागिता बढ़ती है। ऐसे आयोजनों को और बढ़ाने की जरूरत है, ताकि लोग मिलजुलकर समाज और राज्य के विकास में योगदान दे सकें। युवाओं को आगे आना होगा समृद्ध वर्मा ने आगे कहा कि हम सभी चित्रगुप्त भगवान के वंशज हैं। हमें शिक्षा और कलम की शक्ति मिली है। इस शक्ति का उपयोग समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों को आगे लाने में करना चाहिए। 2025 के बाद राज्य के पुनर्निर्माण का एक नया दौर शुरू हुआ है। युवाओं से खास अपील करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि वे आगे आएं, संगठित हों और समाज के हर वर्ग को आगे बढ़ाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। हमें हाथ से हाथ मिलाकर सड़क पर उतरना होगा और अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचानी होगी, तभी बिहार का असली विकास संभव है। समारोह में मुख्य रूप से मनहर कृष्ण अतुल (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), रजनीश रंजन सिन्हा (दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष), डॉ. राज रंजन प्रसाद (राष्ट्रीय मंत्री सह जिला संरक्षक), पुनीत कुमार सिन्ह (प्रदेश मंत्री), विनोद कुमार लाल(जिला अध्यक्ष), नीरज कुमार कर्ण, कैलाश चंद्र लाभ, प्रो. राकेश रंजन सिन्हा, आरके दत्ता, पुनीत कुमार सिन्हा, प्रद्युम्न श्रीवास्तव, अरुण कुमार दास, अनीता आनंद, अशोक कुमार श्रीवास्तव, नीरज कुमार कर्ण, चंदा वर्मा और डॉ. मनीष कुमार मौजूद रहे। दरभंगा में कायस्थ परिवार मिलन समारोह और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह समारोह राजेंद्र भवन (टाउन हॉल) में आयोजित हुआ, जिसमें जिले भर के कायस्थ परिवारों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। उद्घाटन विधायक समृद्ध वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि के तौर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के अध्यक्ष राकेश कुमार सिन्हा मौजूद रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम समारोह का मुख्य आकर्षण रहा। छोटे-छोटे बच्चों ने झिझिया, छठ, सामा-चकेवा जैसे पारंपरिक एवं धार्मिक गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का दिल जीत लिया। सबको साथ लेकर चलने का प्रयास विधायक समृद्ध वर्मा ने समाज की एकजुटता, युवाओं की भागीदारी और बिहार के समग्र विकास पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भले ही वे अपने क्षेत्र से दूर रहते हों, लेकिन पूरा बिहार, खासकर दरभंगा उन्हें अपने परिवार जैसा ही लगता है। एनडीए को ‘पांडवों’ की तरह जनता का समर्थन मिला है। हमारी प्राथमिकता है कि कोई भी व्यक्ति दुखी न रहे और सभी को साथ लेकर विकास की राह पर आगे बढ़ा जाए। इस तरह के महासभा कार्यक्रम समाज को जोड़ने का काम करते हैं और एक मजबूत ‘ब्रिज’ का निर्माण करते हैं। जिससे लोगों के बीच संवाद और सहभागिता बढ़ती है। ऐसे आयोजनों को और बढ़ाने की जरूरत है, ताकि लोग मिलजुलकर समाज और राज्य के विकास में योगदान दे सकें। युवाओं को आगे आना होगा समृद्ध वर्मा ने आगे कहा कि हम सभी चित्रगुप्त भगवान के वंशज हैं। हमें शिक्षा और कलम की शक्ति मिली है। इस शक्ति का उपयोग समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों को आगे लाने में करना चाहिए। 2025 के बाद राज्य के पुनर्निर्माण का एक नया दौर शुरू हुआ है। युवाओं से खास अपील करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि वे आगे आएं, संगठित हों और समाज के हर वर्ग को आगे बढ़ाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। हमें हाथ से हाथ मिलाकर सड़क पर उतरना होगा और अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचानी होगी, तभी बिहार का असली विकास संभव है। समारोह में मुख्य रूप से मनहर कृष्ण अतुल (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), रजनीश रंजन सिन्हा (दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष), डॉ. राज रंजन प्रसाद (राष्ट्रीय मंत्री सह जिला संरक्षक), पुनीत कुमार सिन्ह (प्रदेश मंत्री), विनोद कुमार लाल(जिला अध्यक्ष), नीरज कुमार कर्ण, कैलाश चंद्र लाभ, प्रो. राकेश रंजन सिन्हा, आरके दत्ता, पुनीत कुमार सिन्हा, प्रद्युम्न श्रीवास्तव, अरुण कुमार दास, अनीता आनंद, अशोक कुमार श्रीवास्तव, नीरज कुमार कर्ण, चंदा वर्मा और डॉ. मनीष कुमार मौजूद रहे।


