Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों ने मारी पलटी, उछल गए भाव, जानिए क्या है इस तेजी की वजह

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों ने मारी पलटी, उछल गए भाव, जानिए क्या है इस तेजी की वजह

Gold Price Today: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। वैश्विक और घरेलू दोनों बाजारों में कीमतें हरे निशान पर ट्रेड करती दिखी हैं। गुड रिटर्न्स के अनुसार, सुबह 11 बजे दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 490 रुपये की बढ़त के साथ 1,39,520 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 450 रुपये की बढ़त के साथ 1,27,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट इस समय 370 रुपये की बढ़त के साथ 1,04,680 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का भीव 2 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

क्यों आया सोने में उछाल?

सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। इससे सोने की कीमतों को सपोर्ट मिला है। ब्रेंट क्रूड का भाव सोमवार दोपहर 3.09 फीसदी या 3.50 डॉलर की गिरावट के साथ 110 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, WTI क्रूड 3.33 फीसदी या 3.47 डॉलर की गिरावट के साथ 100.7 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा। कच्चे तेल में आई गिरावट से महंगाई को लेकर चिंताएं कुछ कम हुई है। इससे दिसंबर में यूएस फेड रेट हाइक की संभावनाओं को भी झटका लगा है। यह सोने के लिए एक अच्छा संकेत है। यही कारण है कि सोने की कीमतों में तेजी देखी जा रही है।

वैश्विक बाजार में गोल्ड के रेट

वैश्विक बाजारों में भी सोने में तेजी आई है। कॉमेक्स पर सोना 0.67 फीसदी या 26.30 डॉलर की बढ़त के साथ 3,925.20 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 1.05 फीसदी या 40.62 डॉलर की बढ़त के साथ 3,915.24 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

चांदी में भी आया उछाल

सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी तेजी दर्ज की गई है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव 2.49 फीसदी या 1.23 डॉलर की बढ़त के साथ 50.51 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 2.42 फीसदी या 1.19 डॉलर की बढ़त के साथ 50.28 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *