Gold Silver Price Today: लगातार गिर रहे सोने के भाव, चांदी आज भी 5000 रुपये हुई सस्ती, जानिए 24, 22, 18 कैरेट गोल्ड के रेट

Gold Silver Price Today: लगातार गिर रहे सोने के भाव, चांदी आज भी 5000 रुपये हुई सस्ती, जानिए 24, 22, 18 कैरेट गोल्ड के रेट

Gold Rate Today: सोने की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। शुक्रवार को भी घरेलू वायदा और हाजिर दोनों बाजारों में कीमतें काफी गिर गई हैं। गुड रिटर्न्स के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुबह 10 बजे 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1900 रुपये की गिरावट के साथ 1,42,630 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 22 कैरेट गोल्ड का रेट इस समय 1750 रुपये की गिरावट के साथ 1,30,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 1580 रुपये की गिरावट के साथ 1,06,860 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

9 दिन में 15,000 रुपये टूटी चांदी

सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, दिल्ली में सुबह 10 बजे चांदी का घरेलू हाजिर भाव 5000 रुपये की गिरावट के साथ 2,20,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा। पिछले 9 दिन में चांदी की कीमत में 15,000 रुपये की गिरावट आ चुकी है।

MCX पर क्या हैं सोने-चांदी के रेट

घरेलू वायदा बाजार में भी सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुक्रवार सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर 4 दिसंबर की डिलीवरी वाले सोने का भाव 0.84 फीसदी या 1207 रुपये की गिरावट के साथ 1,42,102 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 4 दिसंबर की डिलीवरी वाली चांदी का घरेलू वायदा भाव इस समय 2.59 फीसदी या 5178 रुपये की गिरावट के साथ 1,94,421 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *